बाड़मेर 26 मई
केन्द्र की भाजपानीत नरेन्द्र मोदी सरकार के असफलतापूर्वक दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाड़मेर को गुरूवार को जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल ने सौंपा।
जिला प्रवक्ता मुकेष जैन ने बताया कि मोदी सरकार अपनी दूसरी सालगिरह को जष्न के रूप में मनाना चाहती है परन्तु बड़ा प्रष्न यह है कि इसे यादगार बनाने की कोषिष के मध्यनजर किसानों की खुदकषी, किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण अध्यादेष, डॉलर के मुकाबले कमजारे होता रूपया, कालेधन की वापसी, खा़द्य सुरक्षा में अनियमिता, आर्थिक जनगणना में भेदभाव, मनरेगा के बजट में कटौती, वृहत पेयजल योजनाओं में कटौती जैसे अनेको जनविरोधी फैसलों को नजर अंदाज किया जा सकता है ? भाजपा ने चुनावपूर्व झूठे सब्जबाग दिखाते हुए जनता से अच्छे दिन लाने का वायदा किया था परन्तु शासन में आने के बाद भाजपा की कार्यषैली ने जनता को हर मोर्चे पर निराष किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनावी घोषणाओं को चुनावी जुमला कहकर उनकी वास्तविकता व गंभीरता पर सवाल खड़े किये है।
प्रवक्ता मुकेष जैन ने बताया ज्ञापन देने वालों में जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, उपप्रमुख सोहनलाल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत जोषी, पूर्व उपजिला प्रमुख डालूराम चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता धनराज जोषी, चेनाराम सारण, प्रवक्ता मुकेष जैन, जगदीष जाखड़, लोकेष चौधरी, कार्यालय सचिव ओमप्रकाष चौधरी, एडवोकेट नरसींगराम सोलंकी, जेठाराम सारण, पूनमसिंह बाना, भंवरलाल चौधरी, सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जैन ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाड़मेर को बाड़मेर जिले की ज्वलंत समस्याओं रिफाईनरी, एवं पेट्रोकेमिकल हब, पेयजल समस्या, अकाल राहत एवं पषु षिविर, खाद्य सुरक्षा योजना, आर्थिक जनगणना 2011 के संबंध में, बढती मंहगाई, केन्द्रीयकरण व्यवस्था रोजगार, गिरती कानून व्यवस्था एवं बढता भ्रष्टाचार, मेडिकल कॉलेज, विद्युत व्यवस्था सहित ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन प्रस्तुत किया गया एवं सरकार से मांग की गइर्द कि जिले की ज्वलंत समस्याओं को समाधान गंभीरता से लेते हुए जनभावना के अनुरूप शीघ्र अनुपालना करवाने की कार्यवाही की जाये अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी को सरकार से इन समस्याओं को हल करने के लिए अहिंसात्मक आंदोलन जनता के लिए करने को मजबूर होना पड़ेगा।
मुकेष जैन
जिला प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी, बाड़मेर
मो. 9414106962