दाहरसेन के चित्र पर रंग भरो प्रतियोगिता के विजेताओं को 16 जून को सम्मान

Daahersen smarak 5 aअजमेर- भारतीय सिन्धु सभा अजयनगर व अजयनगर सिन्धी समाज की ओर से मेडीटेटिव सेंट स्कूल में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर में विद्यार्थियों को सिन्धुपति महाराजा द्ाहारेसन के चित्र पर दो ग्रुपों में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम वर्ग में कक्षा 5 तक वर्ग में प्रथम भूमिका नाथाणी, द्वितीय गीता चंादनाणी तृतीय अमन लालचंदाणी व लवीना दयालदास रही। द्वितीय वर्ग में कक्षा 6 से 10 तक में प्रथम भूमिका राजकुमार व दीपक गुरनाणी, द्वितीय गुंजन केसवाणी, तृतीय परी प्रकाश का चयन किया गया।
शिविर प्रभारी रमेश लखाणी व संयोजक भगवान पुरसवाणी ने बताया कि उक्त विजेताओं को आगामी 16 जून को सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन स्मारक पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।
शिविर 10 जून तक सुबह 8 से 10 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। भग्त घनश्याम ने संगीत की शिक्षा के साथ नृत्य करवाया। योगाचार्य श्री दौलतराम थदाणी ने योग प्रशिक्षण दिया। संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को कापी, किताब के साथ पढाई सामग्री दी जा रही है। अध्ययन सेवा लक्षमण कोटवाणी, रेनू, वर्षा, मनीषा, रीना, सोनिया व मोनिका द्वारा करवाई जा रही है। समापन पर सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा।

(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो.9414705705

error: Content is protected !!