अगले एक वर्ष में होगी 43 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती

स्कूल व्याख्याता, द्वितीय व तृतीय श्रेणी शिक्षक सहित अन्य पदों पर होगी भर्ती

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी
अजमेर 04 जून। मुख्यमंत्रा श्रीमती वसुन्धरा राजे ने प्रदेश के बेरोजगार शिक्षकों को तोहफा दिया है। अगले एक वर्ष में शिक्षा विभाग में 43 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। भर्ती का यह सिलसिला आगामी वर्षों में भी जारी रहेगा। विभाग में स्कूल व्याख्याता, द्वितीय श्रेणी शिक्षक, तृतीय श्रेणी शिक्षक सहित अन्य पदों पर भर्ती होगी।
शिक्षा राज्य मंत्रा प्रो. वासुदेव देवनानी ने बताया कि मुख्यमंत्रा श्रीमती वसुन्धरा राजे ने राज्य के विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए 43 हजार 400 से अधिक पदां पर भर्ती को मंजूरी दी है। इनमें 13098 स्कूल व्याख्याता पदों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से भर्ती होगी। इसके आवेदन लिए जा चुके है। आगामी महीनों में इसकी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी तरह द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 13 हजार पदों पर भर्ती भी राजस्थान लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। इसमें इस वर्ष 6 हजार 500 तथा आगामी वर्ष में 6 हजार 500 पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्रो. देवनानी ने बताया कि रीट परीक्षा का परिणाम जारी किया जा चुका है। इस वर्ष 15 हजार तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पदों पर भर्ती होगी। इसी तरह लैब असिस्टेन्ट के 1750 एवं लाईब्रेरियन के 562 पदों पर भर्ती होगी। अगले वर्ष में रीट के माध्यम से 15 हजार और पद भरे जाएंगे।
शिक्षा राज्य मंत्रा ने बताया कि इस वर्ष पदोन्नति के माध्यम से व्याख्याता के 10 हजार तथा द्वितीय श्रेणी शिक्षकों के 6 हजार पद भरे जाएंगे। प्राचार्य पद की पदोन्नति और पोस्टिंग हो चुकी है। पदोन्नति की यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

error: Content is protected !!