–पाठेड़ा में भागवत कथा मंे उमड़े श्रद्धालू
समीपवर्ती ग्राम पाठेड़ा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को छठे दिन कथा वाचक आदित्य कृश्ण महाराज ने श्रीकृश्ण एवं रूकमणी विवाह के प्रसंग को रोचक वर्णन किया। आयोजन समिति के सदस्य भीमराज चैधरी व मानसिंह चैधरी ने बताया कि महाराज के गाए मधुर भजनों पर श्रोता झूम उठे। इस दौरान गांव के प्रमुख मार्गों से बैंडबाजों के साथ धूमधाम से भगवान श्रीकृश्ण की बारात निकाली गई। जिसमें दुल्हे बने भगवान श्रीकृश्ण घोड़ी पर सवार थे। बारात में श्रद्धालु नाचते गाते चले। इसमें ग्रामवासियों समेत आसपास के गांवांे से भी बड़ी संख्या में महिला-पुरूश उमड़े। बारात मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल तेजाजी आश्रम पर पहुंची। आयोजन समिति के सदस्य मुकेष केरवलिया ने बताया कि इससे पूर्व उप प्रधान रामसिंह चैधरी, पूर्व बोहरा घनष्याम चैधरी, नन्दलाल चैधरी, बलराम सुमन, जोधराज सुमन, धन्नालाल चैधरी, केषरीलाल चैधरी, कालूलाल चैधरी, सीताराम वैश्णव, रतनलाल पटेल, रामस्वरूप सुमन आदि ने व्यास पीठ का पूजन कर महाराज का स्वागत किया। कथा में कमलेष चैधरी, राधेष्याम वैश्णव, महेंद्र योगी, पप्पू चैधरी, मांगीलाल चैधरी, तेजराज मीणा, मोनेश सोनी, प्रयागदास महाराज, किषनदस महाराज, भंवर चैधरी आदि मौजूद थे।
कथा की पूर्णाहुति व प्रसाद वितरण आज-
आयोजन समिति के मुकेष केरवालिया ने बताया कि 14 जून को यज्ञ हवन के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। इसमें सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक कथा का वाचन होगा। इसके बाद एक बजे से षाम तक प्रसाद वितरण किया जाएगा।