मनरेगा श्रमिकों को अभी तक भी जनवरी, फ़रवरी माह का भुकतान नहीँ मिला

DSCN0030फ़िरोज़ खान बारां , ( राजस्थान ) 19 जून । बकनपुरा पंचायत मुख्यालय पर मनरेगा श्रमिकों को अभी तक भी जनवरी, फ़रवरी माह का भुकतान नहीँ मिला है । इस इन मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । इन मजदूरों ने बताया कि कई पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के चक्कर लगाने के बाद भी बकाया भुकतान नही मिला है । जानकारी के अनुसार घिसिया पुत्र सीताराम ने 9.1.2016 से 23.1.2016 तक 10 दिन मस्टररोल 19600, भरोसी बाई ने 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 11 दिन मस्टररोल21147 पर , घिसिया ने 26.2.2016 से 8.3.2016 तक 9 दिन मस्टररोल 24422 पर, कांसीराम पुत्र मथुरालाल ने 9.1.2016 से 23.1.2016 तक 10 दिन मस्टररोल 19600 पर, व् 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 11 दिन तक मस्टररोल 21148 पर, फुंसी पत्नी कांसीराम ने 26.2.2016 से 8.3.2016 तक 9 दिन मस्टररोल 24419 पर, मालती पत्नी घिसिया ने 26.2.2016 से 8.3.2016 तक 10 दिन मस्टररोल 24422 पर, बसंती पत्नी मड्डूलाल ने 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 5 दिन मस्टररोल 21140 पर, प्रेम पत्नी रामचरण ने 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 21152 पर, रामचरण पुत्र असडीया ने 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 10 दिन मस्टरोल 21152 पर, मोहन पुत्र रामनाथ ने 9.1.2016 से 23.1.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 19584 पर, व् 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 21132 पर, तथा 24.2.2016 से 8.3.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 24414 पर, प्रेमबाई पत्नी मोहन ने 9.1.2016 से 23.1.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 19617 पर, 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 21153 पर, 24.2.2016 से 8.3.2016 तक 12 दिन मस्टररोल पर, 12.3.2016 से 23.3.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 23096 पर, रामश्री पत्नी हरिराम ने 9.1.2016 से 23.1.2016 तक 10 दिन मस्टररोल 19597 पर, व् 24.1.2016 से 8.2.2016 तक 11 दिन तक मस्टररोल पर, गंगा पति रामचरण ने फ़रवरी में 10 दिन, द्वारका पति जग्गा ने फ़रवरी में 10 दिन, गुलाब पत्नी मांगीलाल ने 10.1.2016 से 23.1.2016 तक 8 दिन मस्टररोल 195945 पर, राजन्ति पति घिसिया ने फ़रवरी में 21 दिन, गुड्डी पति पपु ने 12 दिन, द्वारका पति बाबूलाल ने 27.2.2016 से 8.3.2016 तक 11 दिन, अल्ली पति सरजीत ने 27.2.2016 से 8.3.2016 तक 11 दिन मस्टररोल 21143 पर, चंदालाल पुत्र बिशन ने 11 दिन, सुखवीर पुत्र गंगा ने 27.2.2016 से 8.3.2016 तक 11 दिन, गुमान बाई पत्नी सुखवीर ने 11 दिन, रामस्वरूप पुत्र बाबूलाल ने 11 दिन, कान्ति बाई पत्नी रामस्वरूप ने 11 दिन मनरेगा में कार्य किया था । मगर इन मजदूरों को 6 माह हो गए अभी तक भी भुकतान नही मिला । विकास अधिकारी राहुल कुमार ने बताया की मई तक का पेमेंट हो चूका है । और जिनका नही हुआ है । उन मजदूरों के खाते गलत होने के कारण एफटीओ फ़ैल हो गया । और राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा बैंक का बीसी समय पर नहीँ बैठने की वजह से कुछ मजदूरों का भुकतान नहीँ हो पाया है ।

error: Content is protected !!