कॉलेज शिक्षा की लम्बे समय से लम्बित स्क्रीनिंग आयोग में सम्पन्न

RPSC 450अजमेर। कॉलेज शिक्षा राजस्थान की लम्बे समय से लम्बित प्राचार्य/उपाचार्य पद की डी.पी.सी. एवं शिक्षकों के वरिष्ठ व चयनित वेतनमान के लिए स्क्रीनिंग आज राजस्थान लोक सेवा आयोग में सम्पन्न हुई।
राजस्थान विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के महामंत्री डॉ. नारायण लाल गुप्ता ने बताया कि संगठन महाविद्यालयों में सुचारू व्यवस्था के लिए प्राचार्य एवं उपाचार्य पद पर रिक्त पदों की संख्या अनुसार समयबद्ध डी.पी.सी. की मांग करता आया है। इसी प्रकार जिन शिक्षकों के वरिष्ठ व चयनित वेतनमान ड्यू है, उनकी स्क्रीनिंग भी प्रतिवर्ष करवाए जाने के लिए संगठन अपना पक्ष रखता आया है। संगठन के लगातार प्रयासों से गत 31 दिसम्बर को सीकर में आयोजित संगठन के प्रदेश अधिवेशन में उच्च शिक्षा मंत्री श्री कालीचरणजी सराफ ने इस बाबत् घोषणा की थी। जिसकी परिणति के रूप में 2015-16 के लिए 32 स्नातोत्तर प्राचार्य 62 स्नातक प्राचार्य, 91 उपाचार्यों तथा 2016-17 के लिए 45 स्नातोत्तर प्राचार्य, 80 स्नातक प्राचार्य एवं 102 उपाचार्यों की डी.पी.सी. आज सम्पन्न हुई। डॉ. गुप्ता ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए आशा की कि प्राचार्य/उपाचार्य पद हेतु अतिशीघ्र पदस्थापन कर दिया जायेगा। आज ही जून 2013 से जून 2015 के मध्य जिन शिक्षकों का सी.ए.एस. के तहत पदोन्नती ड्यू हुई उनकी स्क्रीनिंग कर 178 शिक्षकों को वरिष्ठ वेतनमान एवं 157 शिक्षकों को चयनित वेतनमान प्रदान किया गया। डॉ. गुप्ता ने आशा व्यक्त की भविष्य में डी.पी.सी. एवं सी.ए.एस. की स्क्रीनिंग यू.जी.सी. नियमानुसार प्रति वर्ष आयोजित की जायेगी।
डॉ. नारायण लाल गुप्ता
(महामंत्री)

error: Content is protected !!