जननी जन्म भूमि स्वर्ग से महान है

सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनेगा-शर्मा
सिन्ध स्मृति दिवस पर चार विचार गोष्ठियां व देश भक्ति आधारित कार्यक्रम निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान

अजमेर 16 अगस्त- सिन्ध के बिना हिन्द की कल्पना अधूरी है, सिन्धु नदी के किनारे वेदों की रचना हुई, सनातन धर्म के संस्कार व व्यापार का बडा केन्द्र कराची सिन्ध रहा, ऐसी महान सिन्धु सभ्यता संस्कृति मुअन जो दडो व हडप्पा की जानकारी युवाओं को देनी है तभी भारतीय सिन्धु सभा की ओर से सिन्ध स्मृति दिवस का आयोजन सार्थक होगा। उक्त विचार धोला भाटा ईकाई की ओर से गुरूनानक कॉलोनी कम्यूनिटी हॉल में श्री निरंजन शर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वक्ता के रूप में मार्गदर्शन देते हुये कहे। सिन्ध के मानचित्र के साथ भारत माता पूजन, देश भक्ति आधारित कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। अध्यक्ष अशोक चिबराणी ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। मंत्री महेश साधनाणी ने स्वागत व संयोजक प्रदीप साजनाणी ने आभार प्रकट किया।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि अजयनगर ईकाई की ओर से पार्वती उद्यान, अजयनगर में विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. हासो दादलाणी, विभागाध्यक्ष (सिन्धी) सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय, अजमेर ने विद्यार्थियों को सिन्धी भाषा के विषय से जोडने के साथ शोधपीठ में शोध कार्य के लिए प्रेरणादायी विचार प्रकट किये एवं सिन्धी विभाग द्वारा पूर्ण सहयोग की बात की। प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सभा की ओर से 1979 से पूरे देश में सिन्ध स्मृति दिवस के आयोजन किये जाते हैं। सिन्ध के गौरवमयी इतिहास व बुजुर्गोें का सम्मान करने से हमें प्रेरणा मिलती है। विभाजन की त्रासदी के समय कैसे कैसे कष्ट सहे होगें और सब कुछ छोडकर हम अपने वतन में हम बिखर गये। सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनेगा यह जज्बा युवा पीढी में भी बरकरार रखना है। कार्यक्रम का संचालन मोहन कोटवाणी ने किया। स्वागत भाषण रमेश वलीरामाणी व आभार भगवान पुरसवाणी ने प्रकट किया। देश भक्ति गीत भगत घनश्याम व रमेश नारवाणी, मुस्कान कोटवाणी ने प्रस्तुत किये।
अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी ने बताया कि वैशाली नगर ईकाई की ओर से चौरसियावास रोड स्थित सांई पुरसनाराम दरबार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-महानगर कार्यवाह श्री राजेन्द्र लालवाणी ने विचार प्रकट किये व सीडी पर अखण्ड भारत के इतिहास की पूर्ण जानकारी दी। युवाओं व विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासा के प्रश्न कर पूर्ण जानकारी ली। मंच का सचंालन मंजू लालवाणी ने किया। अध्यक्ष किशन केवलाणी ने संगठन की गतिविधियों पर विचार प्रकट किये। मंत्री पुरूषोतम जगवाणी ने स्वागत व संयोजक मुकेश आहूजा ने आभार प्रकट किया।
निर्मलधाम दरबार, झूला मौहल्ला में सिन्ध के गौरवमयी इतिहास पर विचार शिक्षाविद दीदी कौशल्या व संभाग प्रभारी श्री नरेन्द्र बसराणी प्रकट किये। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी व सांई आत्मदास जी ने आर्शीवचन देते हुये कहा कि मातृशक्ति को जानकारी होने से परिवार में शिक्षा व संस्कार मिलते हैं। बहिनों की जिम्मेदारी है कि परिवार को संस्कृति से जोडने की सेवा करे।
सभी कार्यक्रमों में पंचायत, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता सम्मिलित हुयेें।
विद्यार्थियों का सिन्ध के गौरवमयी इतिहास पर निबन्ध प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने बताया कि सन्त कवंरराम स्कूल, हरिसुन्दर बालिका विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को 15 अगस्त को विद्यालयों में आयोजित समारोहों में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

(महेष टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.09413691477

error: Content is protected !!