वैशाली नगर झूलेलाल मंदिर में असूचांद महोत्सव 1 अक्टूबर से

चौरसियावास रोड, वैशाली नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल सेवा मंण्डली दिनांक 01 अक्टूबर, 2016 से 03 अक्टूबर,16 तीन दिवसीय ‘‘असूचांद महोत्सव’’ बडे धूम-धाम से मनाया जायेगा ।

मंदिर के महासचिव प्रकाश जेठरा नें बताया कि इस अवसर पर दिनांक 01 अक्टूबर को प्रातः मंदिर में ध्वजा वंदना होगी सांय 7.00 बजे दीपदान के साथ महाआरती होगी । दिनांक 02 अक्टूबर,16 असूचांद के दिन सांय 6.30 बजे से मशहूर गायक महेष चन्द्र एंण्ड पार्टी व्दारा शानदार भजनों एंव पंजणों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा। श्री झूलेलालजी की पवित्र महाजोत जगाई जायेगी । उसके बाद आरती व पल्लव होगा तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया जायेगा साथ ही डांडिया व छेज भी लगाई जायेगी । दिनांक 03 अक्टूबर को प्रातः आरती व पल्लव के साथ असूचांद महोत्सव की समाप्ति होगी

(प्रकाश जेठरा)
महासचिव
मो. 9414279062

error: Content is protected !!