पत्रकार संघ की स्मारिका ‘‘श्रम सुगन्ध‘‘ का विमोचन

rwju-01श्रीगंगानगर, 1 अक्टूबर। राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की स्मारिका ‘‘श्रम सुगन्ध‘‘ का विमोचन शनिवार को जिला सूचना केन्द्र में सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामकुमार राजपुरोहित ने किया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीआरओ रामकुमार पुरोहित ने कहा कि राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से ‘‘श्रम सुगन्ध‘‘ पुस्तिका का प्रकाशन कर पत्रकारों व मीडिया जगत में समय-समय पर हो रहे परिवर्तन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाती हैं। यह स्मारिक प्रदेश संगठन की ओर से प्रकाशित कर प्रदेश के सभी जिला स्तरीय संगठन के माध्यम से सदस्यों के पास भिजवायी जाती है। संभाग प्रभारी श्री अनिल जांदू ने कहा कि श्रम सुगन्ध में आईएफडब्लूजे के ऐतिहासिक राष्ट्रीय सम्मेलन, लोकमत के निर्माण में समाचार पत्रों की भूमिका, राजस्थान में पत्रकारिता का विकास व राज्य सरकार द्वारा पत्रकारों को लाभान्वित करने वाली योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी है। जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में संघ द्वारा पत्रकार हितों को लेकर जिला मुख्यालय पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमो का समय-समय पर आयोजन करवाये जायेंगे। इस अवसर पर संघ के जिला महासचिव कैलाश दिनोदिया, श्री फिल्म निर्देशक आर.डी.भाटी, वरिष्ठ पत्रकार सौरभ चतुर्वेदी, प्रगतिशील किसान सतपाल जांदू, सुभाष खोथ उपस्थित थे।

mohan thanvi

error: Content is protected !!