फ़िरोज़ खान, बारां
बारां 06 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर नोटबंदी को लेकर आमजन को हो रही असुविधा के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 06 जनवरी 2017 को जिला कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त कोटा संभाग प्रभारी श्री परिवृत सिंह पूर्व विधायक मध्यप्रदेश तथा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त सह प्रभारी जहाजपुर विधायक श्री धीरज गुर्जर ने प्रमुख कांग्रेसजनों तथा पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।
बैठक को संबोधित करते हुए कोटा संभाग प्रभारी परिवृत सिंह तथा जहाजपुर विधायक धीरज गुर्जर ने कहा कि नोटबंदी के कारण सभी वर्ग परेशान हो चुका है। हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पांच बिन्दुओं का जवाब मांग रहे है जिसे नही दिया जा रहा है। नोटबंदी के कारण देश का विकास अवरूद्व हो चुका है तथा हर वर्ग इससे परेशान है। मोदी द्वारा लिए गए गलत निर्णय के खिलाफ सम्पूर्ण भारत में 7 जनवरी शनिवार को जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन किया जाकर जिला कलेक्टेªट का घेराव किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश नेतृत्व से प्राप्त दिशा.निर्देशानुसार बारां जिला मुख्यालय पर 7 जनवरी शनिवार को दोपहर एक बजे कांग्रेसजनोंए जनप्रतिनिधियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाकर कलेक्टेªट का घेराव किया जाएगा। मेघवाल ने इस हेतु जिलें के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियांेए कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आग्रह किया है।
जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकिशोर शर्माए पीसीसी सदस्य कैलाश शर्माए हंसराज मीणाए पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला सहरियाए पूर्व जिला प्रमुख रामचरण मीणाए ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप मीणाए संदीप शर्माए देवीशंकर मालवए लक्ष्मीशंकर नागरए रामचरण मेहताए बाबूलाल टाटूए नगर अध्यक्ष विनोद चोपडाए चंद्रप्रकाश मीणाए धर्मचंद जैनए दिग्विजय सिंहए जिला महासचिव महिपाल सिंह चैधरीए अग्रिम संगठन के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धर्मराज मेहराए सेवादल संगठक अशरफ देशवालीए महिला अध्यक्ष नाहिदा बेगमए एनएसयूआई के इरफान अंसारीए घुमंतू प्रकोष्ठ के सुरेश भाण्डए किसान कांग्रेस के रमेश मीणाए शिक्षक प्रकोष्ठ के रामस्वरूप धारीवालए मजदूर कांग्रेस के नंदलाल मीणाए प्रधान सेवाराम मीणाए उप प्रधान रामहेत मीणाए पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रदीप काबराए पूर्व मंडी उपाध्यक्ष हेमराज गोयलए पूर्व चेयरमेन राजेन्द्र भूमल्याए कैलाश पारसए हरीश माहेश्वरीए पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल गनीए पलायथा सरपंच प्रियंका नंदवानाए पंसस सावित्री शाक्यवालए रिंतु जैन सहित नगर परिषद पार्षदोंए सैकडों कांग्रेसजनों ने भाग लिया।