करण क्लब व पोकरण क्लब पहुंची फाईनल में

badmer newsबाड़मेर 07.01.2016
स्थानीय रेलवे स्टेडियम में चल रही रावणा राजपूत समाज की शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को सेमीफाईनल मैच जिला महामंत्री फरससिंह पंवार, नगर अध्यक्ष अमोलखसिंह दईया, जिला कोषाध्यक्ष लिखमसिंह गोयल, फोजी शैतानसिंह चांदेसरा, दिलीपसिंह सोलंकी, सूर्यसिंह दईया, कार्यक्रम संयोजक हरीसिंह राठौड़ के सानिध्य में खेले गये। जिला प्रवक्ता पृथ्वीसिंह पंवार ने बताया कि शुक्रवार को पहला सेमीफाईनल मैच पोकरण क्लब बनाम बीएमसी क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें पोकरण क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ऑवर मंे पांच विकेट खोकर 147 रन बनाये जवाब में बीएमसी क्लब 118 रन ही बना सकी। यह मैच पोकरण क्लब 29 रन से विजयी रही। जिसमें संजय सिंह 59 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा सेमीफाईनल मैच मेजर दलपत शक्ति संगठन बनाम करण क्लब के मध्य खेला गया जिसमें मेजर दलपत शक्ति संगठन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ऑवर में 74 रन बनाये। जवाब में करण क्लब ने 1 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल किया। जिसमंे पृथ्वीसिंह 35 रन व 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। कार्यक्रम सहसंयोजक खीमराजसिंह सोढा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियेागिता में अम्पायर की भूमिका हाकमसिंह राठौड़, छोटूसिंह पंवार, मोहनसिंह भाडखा व स्कोरर की भूमिका सुल्तानसिंह राठौड़ ने निभाई।
जिला खेल मंत्री बाबूसिंह चौहान ने बताया कि रविवार को सुबह साढे दस बजे एथेलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन वरिष्ठ शा.षि. सवाईसिंह ईंदा, भीमसिंह मेपावत, लूणसिंह राठौड़, फरससिंह चौहान की देखरेख मंे जलेबी रेष बालक-बालिका, 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका, 400 मीटर दौड़ ओपन, श्लो साईकिल रेष ओपन, आलू चम्मच रेष बालिका, तीन टांग दौड़ ओपन, बाप-बेटा दौड़ ओपन का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम में एडवोकेट समुन्द्र सिंह राठौड़, स्वरूपसिंह पंवार, गोपालसिंह गोहिल, पंकज सिंह पोकरण, केवलसिंह गोहिल, उगमसिंह सोलंकी, बंषीसिंह गोहिल, बनेसिंह पोकरण, दानसिंह गादान, गोविन्दसिंह सोढा, सवाईसिंह सोढा, कमलसिंह देवड़ा आसूसिंह, सुरेन्द्रसिंह गोहिल आदि कई समाजबंधु उपस्थित रहे।

पृथ्वीसिंह पंवार
जिला प्रवक्ता
रावणा राजपूत समाज बाड़मेर

error: Content is protected !!