ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी जी की मृत्यु पर शोक

mahant-sompuriअजमेर 11 जनवरी 2017। पुष्कर स्थित विश्व के एकमात्र जगतपिता ब्रह्मा मंदिर के महंत सोमपुरी जी की जयपुर के पास सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। महंत सोमपुरी जी की आकस्मिक मृत्यु पर सन्यास आश्रम के अधिष्ठाता वेदांताचार्य शिवज्योतिषानंद स्वामी जी एवं आश्रम के सभी विद्यार्थीयों ने शोक व्यक्त किया है।

वेदांताचार्य शिवज्योतिषानंद स्वामी ने बताया कि महंत सोमपुरी जी कई वर्षो से ब्रह्मा मंदिर की सेवा पूजा का कार्य कर रहे थे। इनकी आकस्मिक मृत्यु से पुरे साधु संगत में शोक व्याप्त हुआ है और उनकी इस कमी को कभी पुरा नहीं किया जा सकेगा।

error: Content is protected !!