सुराज प्रदर्शनी प्रारम्भ, 19 तक जारी रहेगी
विभागों की स्टाॅलों पर हुए हजारों नागरिक लाभान्वित
अजमेर, 12 जनवरी। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित सुराज प्रदर्शनी एवं स्टाॅलों पर जिलेवासियों का अवलोकन एवं खरीददारी जारी रही। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा तीन वर्षो में की गई उपलब्धियों को दर्शाया गया है।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज मुख्य अतिथि विधायक श्री अशोक परनामी, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष प्रो. सांवर लाल जाट, शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी, महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह लखावत, संसदीय सचिव श्री सुरेश रावत, संसदीय सचिव श्री शत्राुघ्न गौतम, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूदयाल बडगूजर, चित्तौड़गढ़ सांसद श्री सी.पी.जोशी, विधायक श्री भागीरथ चैधरी, श्री शंकर सिंह रावत, श्री भंवर सिंह पलाड़ा, जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, अजमेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा, उप महापौर श्री संपत सांखला, उप जिला प्रमुख श्री टीकम चैधरी, संभागीय आयुक्त श्री हनुमान सहाय मीना, जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल, श्री बीरम देव सिंह, अध्यक्ष श्री अरविंद यादव, प्रो. बी.पी.सारस्वत आदि ने फीता काट दीपप्रज्जवलित कर किया।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गई प्रदर्शनी में राज्य सरकार द्वारा राज्य एवं जिले भर में किए गए कार्यों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी में अजमेर जिले की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। अजमेर जिले के नवाचारों को इसमें विशेष जगह मिली है। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के संदेश के साथ युवाओं का सेल्फी लेना आकर्षण का केन्द्र रहा। विभाग द्वारा वितरीत किए जा रहे साहित्य में भी आगन्तुकों ने विशेष रूचि दिखायी।
प्रदर्शनी में कृषि विभाग के द्वारा खेती किसानी का जीवंत प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग की स्टाॅल पर ग्रामीणों की दिनभर भीड़ रही। यहां पर किसानों ने खेती के उन्नत तरीकों का प्रायोगिक प्रदर्शन देखा। उन्होंने मौके पर उपस्थित कृषि विशेषज्ञों से विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। इसी प्रकार पशुपालन विभाग की स्टाॅल पर पशुओं के बीमा के बारे में जानकारी प्राप्त करने एवं लाभ लेने की सुविधा उपलब्ध करवायी गई। गांवों से आए पशुपालकों को उन्नत फसलों के बारे में माॅडल के माध्यम से जानकारी दी गई। बालिका गृह की बालिकाओं द्वारा बनाए गए ऊन एवं अखबारी कागज के सजावटी सामान, खिलौने सबको लुभा रहे थे।
आजाद पार्क में लगाए गए अन्नपूर्णा भण्डार पर आगन्तुकों ने उच्च गुणवत्ता की वस्तुएं कम दाम में खरीदी भण्डार के द्वारा लगभग 20 हजार रूपए की बिक्री की गई। इसी प्रकार ऊर्जा संरक्षण के लिए एलईडी बल्ब एवं ट्यूबलाईट विद्युत उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवायी गई। दिनभर में 9 वाॅट की 338 एलईडी बल्ब तथा 20 वाॅट की 6 एलईडी ट्यूबलाईट की बिक्री हुई। यूनानी चिकित्सा के माध्यम से 166 एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से 317 रोगियों को लाभान्व्ति किया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौके पर ही निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
राज्य के स्वयं सहायता समूहों द्वारा घर में निर्मित उत्पादों की स्टाॅलें लगायी गई। इन स्टाॅलों पर कम कीमत में कपड़ा, रेडीमेड वस्त्रा, सजावटी सामग्री, हैण्डिक्राफ्ट आईटम, जूते-चप्पल, लाख की चुड़ी, पर्स, ज्वेलरी, पापड़, मंगोड़ी, आचार जैसी अनगिनत वस्तुएं उपलब्ध है। स्वसं सहायता समूहों द्वारा लगभग 50 हजार का व्यापार किया गया। इसी प्रकार सहकारिता विभाग की स्टाॅलों पर दैनिक गृह उपयोग की सामग्री, गजक, तिलपट्टी एवं अन्य सामग्री बाजार दरों से कम कीमत पर बेची गई। इनके द्वारा हजारों रूपए का करोबार हुआ। खादी एवं ग्रामोद्योग से संबधित स्टाॅलों पर खादी, ऊन एवं सूत से निर्मित वस्तुओं की ढेर सारी वैरायटी है। इनके द्वारा लगभग 50 हजार की बिक्री की गई। अजमेर गुलकन्द जैसी स्टाॅल पर भी स्वास्थ्य वर्धक उत्पादों की जोरदार बिक्री हुई।