गौ धर्म सेवा समिति द्वारा मनाया गया सक्रांति पर्व

vidisha samacharविदिशा।
मकर सक्रांति के पावन पर्व पर गौ धर्म सेवा समिति के तत्वाधान में क्रांति चौक पर श्री रामनाम संकीर्तन के साथ ध्वजा का पूजन किया गया।। ध्वजा पूजन समारोह में पं0 गिरीश भार्गव, भाजपा नेता छत्रपाल शर्मा, वार्ड पार्षद शैलेन्द्र सरवैया, दिलीप सिंह थापा, डॉ रामबाबू भार्गव, मोहन यादव, महेश विश्वकर्मा, अजय कटियार आदि ने पं0 पीलेश कृष्ण शास्त्री के सानिध्य में ध्वजा का पूजन किया तथा गरीब कन्याआंे को कपडे़ बांटे। समिति के सदस्य बृजेश रघुवंशी ने बताया कि प्रतिवर्ष क्रांति चौक से झंडा ले जाकर बेतवा नदी में विसर्जित किया जाता है तथा गरीब कन्याओं को वस्त्र दान किए जाते है। इस वर्ष भी करीब तीन सौ कन्याओं को वस्त्र दान किए गए एवं मॉ वेत्रवती में स्नान करके मकर सक्रांति पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम गेहूंखेडी, ग्राम बैजाखेडी सरपंच हिम्मत सिंह मीणा तथा ग्रामीणजन शामिल थे।

error: Content is protected !!