अजमेर। राष्ट्रीय टीकाकरण में रोटा वायरस विरोधी वैक्सीन को शामिल किया जा रहा है यह वैक्सीन बच्चों मे रोटा वायरस से होनें वाले दस्त रोग के कारण होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए दी जायेगी। वर्तमान में यह खुराक निजी स्तर पर उपलब्ध है जिसकी लागत करीब 1600 रू आती है जो कि सरकार द्वारा निषुल्क उपलब्ध करवाई जावेगी।
पोलियों वेक्सीन की तरह ही यह वैक्सीन भी ड्राप्स के रूप में ओरल दी जायेगी। टीके की खुराक 5 बूद मुँह (व्तंस) द्वारा दी जावेगी। यह खुराक जन्म से 6 सप्ताह पर प्रथम, 10 सप्ताह पर द्वितीय, 14 सप्ताह पर तृतीय दी जायेगी। यह टीका एक साल से छोटे बच्चों में रोटा वायरस से होने वाले दस्त रोग के बचाव के लिए दी जायेगी।
रोटा वायरस टीका मार्च 2017 से राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी में नया जोडा जायेगा। उक्त टीके की खुराक समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानों एवं आंगनबाडी पर होने वाले एमसीएचएन दिवसों पर निषुल्क दी जावेगी। पूर्व में राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी में 8 टीके शामिल थें अब 1 नया वैक्सीन रोटा वायरस जुडनें से 9 टीके निषुल्क दिये जायेगें।
रोटा वायरस बीमारी सर्दियों में अधिक सक्रिय रहती है तथा मुख के माध्यम से इसका वायरस शरीर में प्रवेष करता है जिसके कारण बच्चांे में दस्त रोग होता है इस बीमारी से ग्रसित बच्चें का उचित समय पर उपचार नही मिलने पर बच्चें की मृत्यु तक हो सकती है।
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर के सभागार में रोटा वायरस टीका हेतु अजमेर जिले की कार्यषाला आयोजित की गई। कार्यषाला में प्रत्यके ब्लॉक से ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, 2 चिकित्सक एवं जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अजमेर के कम्यूनिटी मेडिसिन (पीएसएम) विभाग की आचार्य डॉ. रेणु बेदी एवं अन्य चिकित्सा अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यषाला में जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार सोनी , जिला प्रजजन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ रामलाल चौधरी, जिला प्रषिक्षक एवं सहायक नोडल अधिकारी डॉ. आर.सी. यादव, स्टेट तकनीकी अधिकारी श्री लोकेष, डॉ. अंकूर मिटून्डा सब रिजनल टीम लीडर (एसएमओं) डब्ल्यूएचओं जयपुर एवं डॉ. मुनिदर शर्मा एसएमओं डब्ल्यूएचओं अजमेर, यूएनडीपी से विवेक भार्गव एवं राजेष ओझा उपस्थित थें।
जिला प्रजनन एवं षिषु स्वास्थ्य अधिकारी,
अजमेर