68 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

badmer newsराजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहलू धोरिमन्ना में 68 वां गणतंत्र दिवस मुख्य अतिथि गेनाराम चौधरी द्वारा ध्वजारोहण के साथ मनाया गया। इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण की मौजूदगी में प्रधानाचार्य शिवलाल जैलिया ने संविधान के द्वारा नागरिकों का प्रदत न्याय सम्मानता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता की विशेषताएं बताई गई। इस अवसर पर भामाशाह मांगीलाल कपुरिया ने एक वाटर कुलर, पांच पंखे व अशोक कुमार ने एक अलमारी विद्यालय को भंेट की। वहीं ग्रामीणों व विद्यालय के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को 26 हजार रूपये तथा उमेदाराम थोरी द्वारा एक स्टील की टंकी तथा मगाराम मेघवाल ने एक पंखा देने की घोषणा की। तत्पश्चात ग्रामीणों व विद्यालयांे के कर्मचारिायें के बीच बॉलीबाल मैच खेला गया। इस दौरान व्याख्याता दुर्गाराम चौधरी, उदाराम लखारा, रामस्वरूप मीणा, राजेश कुमार, पोलाराम सहित कई ग्रामीणवासी मौजूद रहे।

शिवलाल जैलिया
9413032379

error: Content is protected !!