खान मालिक व मजदूर यूनियन के बीच समझोता

IMG_20170211_181652बाड़मेर 12 फरवरी
खान मालिक व मजदूर यूनियन के बीच समझोता हुआ। कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि खान मालिक पदमाराम पुत्र दलाराम जाट व उसके पॉवर ऑफ एटार्नी होलडर रावताराम जाट तथा कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्ष्मण बडेरा बाछडाऊ के अध्यक्ष विषनाराम बेनिवाल ग्राम पंचायत बाछडाऊ के संरपच मानाराम चौधरी पंचायत समिति सदस्य डालूराम बलियारा मजदूर नेता मोतीराम थोरी, रेखाराम बेनिवाल लूम्बाराम के मध्य बाछडाऊ भाखरी पर पिछले दो माह से चल रहा विवाद आपसी सहमति से समझौता होने से विवाद का निपटारा हो गया।
मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने बताया कि अब खान मालिक खान से केवल हाइड्रो गाड़ी ही भरेगा तथा छोटी गाड़ी छः चक्कर तथा ट्रेक्टर वगैरा मजदूर पत्थर तोड़कर भरेगें मजदूर नेता ने कहा कि समझोते की शर्त में खान मालिक हल्का ब्लाष्टिंग करेगा तथा इससे यदि कोई जन हानि व आर्थिक नुकसान की भरपाई खान मालिक को करनी होगी, मजदूरों को खान मालिक खान में काम करने से रोक नहीं सकेगा। मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने कहा कि मजदूरों के लिये खान मालिक कभी भी अड़चन नहीं करेगें तथा शर्तो की पालना करने के लिये पाबन्द रहेगंे। मजदूर नेता लक्ष्मण बडेरा ने कहा कि इस समझौता पत्र पर खान मालिक पदमाराम व रावताराम ने हस्ताक्षर कर मोहर लगाई। मजदूरों की तरफ से कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर के अध्यक्ष लक्षमण बडेरा व बाछड़ाऊ के अध्यक्ष विषनाराम ने हस्ताक्षर किये समझौता पत्र पर आम सहमति के बाद समझौता बाछड़ाऊ सरपंच मानाराम बेनिवाल ने एक दूसरे को बधाई दी मजदूर के सरपंच मानाराम, पंचायत समिति सदस्य डालूराम बलियारा, रेखाराम बेनिवाल, हेमाराम बेनिवाल का आभार जताया। इस मौके गांव के मौजीज व खान मालिक व मजदूर उपस्थित थे।

error: Content is protected !!