फ़िरोज़ खान,बारां
बारां 15 फरवरी । शाहाबाद कस्बे में संचालित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर में जब से नोट बंदी का दौर चला है । इस बैंक में भीड़ कम ही नहीं हो पा रही है । नाहीं लोगों को समय पर भुगतान हो रहा है । जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । लेकिन इस स्टेट बैंक की ओर उच्च अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है प्रतिदिन प्रातः एसबीबीजे बैंक के आगे भीड़ जमा हो जाती है ।
बुधवार को एक महिला कांतिबाई पत्नी नंदकिशोर जोशी उम्र 33 वर्षनिवासी देवरी को बैंक से पैसा नहीं मिलने के कारण बेहोश हो गई । वहीं खड़े लोगों ने उसको पानी पिलाया तथा कुछ देर बाद होश आने के बाद महिला ने बताया कि मैं चार-पांच दिन से बैंक के चक्कर लगा रही हूं परंतु भीड़ के कारण मुझे बैंक में भी नहीं घुसने दिया जाता है तथा मुझे मेरे खाते में जमा राशि नहीं मिल रही है ।