यूआईटी अध्यक्षा प्रियंका चौधरी ने आयुक्त को लगाई फटकार

बाड़मेर 15 फरवरी
जटिया समाज शैक्षणिक एवं शौध संस्थान बाड़मेर अध्यक्ष भैरूसिंह फुलवारिया ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज षिकायतों की समीक्षा बैठक मंे संसदीय सचिव भेराराम चौधरी को यूआईटी अध्यक्षा प्रियंका चौधरी के मार्फत ज्ञापन प्रेषित कर 3 माह पूर्व राजस्थान सम्पर्क पर दर्ज प्रकरण शरणार्थी क्वाटरों के सामने पैषाबघरों का निर्माण कार्य अतिषिघ्र करवाने की मंाग की। फुलवारिया ने बताया कि संसदीय सचिव चौधरी ने बैठक में नगर परिषद आयुक्त श्रवण विष्नोई से जवाब तलब करते हुए प्रकरण से संबंधित प्रोग्रेस जानकारी चाही तो आयुक्त ने बताया कि मैनें अधिषाषी अभियंता ओमप्रकाष ढीढवाल को प्रकरण भेजा था। उपस्थित फरियादी फुलवारिया ने बताया कि अधिषाषी अभियंता ने राजस्थान सम्पर्क पर 8 दिसम्बर व 12 दिसम्बर 2016 को मांग स्थल की बजाय किसी अन्य स्थान वार्ड संख्या 13 जटियों का वास सार्वजनिक श्मषान घाट के पास पैषाबघर का निर्माण कार्य शुरू करना बताया गया इस स्थान पर पूर्व में पैषाबघर का निर्माण हो चुके है इस प्रकार सक्षम अधिकारियों ने फरियादी व भाजपा जनप्रतिनिधियों की अनुषंषा को दरकिनार करते हुए पोर्टल पर भ्रमित करते हुए अन्य निर्मित स्थल का हवाला देकर इतिश्री कर दर्ज प्रकरण का समाधान होना बताया। दिनंाक 07 फरवरी 2017 को वापिस रिओपन किया गया है। बैठक में उपस्थित अधिषाषी अभियन्ता ओमप्रकाष ढीढवाल ने बताया कि हमने पैषाबघरों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया था, लेकिन एक पार्षद व सभापति ने फोन पर कार्य रूकवा दिया। इस तर्क पर यूआईटी अध्यक्षा प्रियंका चौधरी ने नगर परिषद अधिकारियों को लताड़ लगाते हुए कहा कि जनहित कार्य को राजनैतिक द्वेष भावना से रूकवाने वाले विधायक, सभापति या चाहे यूआईटी अध्यक्ष हो, उनको ज्यादा तवज्जो नहीं देकर सरकार की मंषानुसार आमजन को जल्द राहत प्रदान करें। संसदीय सचिव चौधरी ने आयुक्त से पूछा की मांग स्थल पर पेषाबघरों का निर्माण कार्य करवाया जाना नियमानुसार उचित होगा, आयुक्त ने कहा कि फरियादी व जनप्रतिनिधियों की मांग वाजिब है जल्द मांग स्थल पर पैषाबघरों का निर्माण करवा कर राजस्थान संपर्क पर दर्ज षिकायत का निस्तारण करवाने का आष्वासन दिया।

भैरूसिंह फुलवारिया
अध्यक्ष
जटिया समाज शैक्षणिक व शौध संस्थान
बाड़मेर
मो. 9413183704

error: Content is protected !!