हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक माथुर केकड़ी और बिजयनगर में

हृदय रोगियों को परामर्श लाभ देंगे
mittal hospitalअजमेर 15 फरवरी। मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर अजमेर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक माथुर शुक्रवार, 17 फरवरी को केकड़ी और बिजयनगर में अपनी विजिटिंग परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे।
डॉ. विवेक माथुर केकड़ी स्थित गेटवेल एक्सरे एण्ड डायग्नोस्टिक सेंटर पर सुबह 10 से 12 बजे तक तथा बिजयनगर स्थित श्री पी.के.वी हॉस्पिटल, ब्यावर रोड में दोपहर 3 से 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। उच्च रक्तचाप, हृदयाधात(हार्ट अटैक), वाल्व की बीमारी, बच्चों में जन्मजात हृदय रोग, दिल में छेद, हाथ एवं पैरों में खून की नसों की बीमारी तथा सभी प्रकार के हृदय रोगों से पीड़ित डॉ. विवेक माथुर की विशेषज्ञ परामर्श सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
गौरतलब है कि अजमेर संभाग के एकमात्र एनएबीएच मान्यता प्राप्त मित्तल हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर की ओर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की विजिटिंग सेवाओं के तहत हृदय रोग विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।

error: Content is protected !!