ऐतिहासिक मूर्तियां खंडित ग्रामीणों में आक्रोश

IMG-20170218-WA0023IMG-20170218-WA0022गोपालसिंह जोधा
अजमेरनामा फलसूंड जैसलमेर जिले के घनी आबादी वाले क्षेत्र फलसूण्ड पुराना फलसूण्ड कोटवाली नाड़ी के पास गोचर में सैकड़ों वर्षों पूर्व स्थापित जुंजारो की दो मूर्तियों की एक समुदाय द्वारा खंडित करके टुकड़े टुकड़े करके फेंक दिए एवम् उन्हीं मूर्ति स्थान पर एक बहुत बड़ी बिल्डिंग बनाने का कार्य अभी शुरू किया हुआ था जो गोचर भूमि में बनवाया जा रहा है वहीं इस समुदाय द्वारा हिन्दू समुदाय के बने ऐतिहासिक स्थल के साथ छेडछाड की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में गहरा आक्रोश फैला हुआ है ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम तीन अलग अलग ॻ्यापन उपखण्ड अधिकारी पोकरण,नायब तहसीलदार फलसूण्ड,थानाधिकारी फलसूण्ड को देकर बताया कि यदि प्रशासन द्वारा समय रहते हुए कार्यवाही नहीं की गई तो बहुत बड़ा दंगा उत्पन्न हो सकता है :- उत्पन्न हो सकता है हिन्दू मुस्लिम दंगा :- ग्रामीणों से वार्ता करने में ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो आगामी तीन चार दिन में एक बहुत बड़ी विशाल हिन्दू आक्रोश रैली निकाली जाएगी एवम् फलसूण्ड बन्द रखते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी :- क्या है इतिहास :- सैकड़ों वर्ष पहले फलसूण्ड इन्हीं मूर्ति स्थल पर स्थापित था वही फलसूंडिया राठौङ यहां रहते थे उसके बाद में जोधा राठौङो ने यहां निवास कर दिया वहीं यहां मूर्ति स्थल पर पूरे फलसूण्ड क्षेत्र के सभी हिन्दू समाज द्वारा प्रतिवर्ष एक जागरण का आयोजन किया जाता है परन्तु एक समुदाय द्वारा अब मूर्तियों को वहां से तोड़ करके फैक देना यह एक प्रमुख कारण बन गया है कि अब होने वाला जागरण कहा रखा जाएगा :- अधिकारी पहुंचे घटना स्थल पर :- घटना की जानकारी आग की तरह फैल गई जैसे जैसे लोगों को सूचना मिली वैसे वैसे लोग इक्कठे होने शुरू हो गए ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियो को इस घटना की जानकारी दी गई तो घटना स्थल पर पोकरण उपखण्ड अधिकारी मूल सिंह राजावत,भणियाणा तहसीलदार पुखराज भार्गव फलसूण्ड सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश चौधरी फलसूण्ड नायब तहसीलदार पदमाराम सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुअावना किया गया वही अधिकारियों के साथ स्थानीय ग्रामीण ठाकुर गंगा सिंह,दलपत सिंह ,मदन सिंह,भंवर लाल कुमावत,हजारी कुमावत,कुलदीप सिंह,मोहन मेघवाल,आदि भी साथ रहे |

error: Content is protected !!