पंचायतराज संस्थाओं के उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित

अजमेर, 07 मार्च। अजमेर जिले की पंचायतराज संस्थाओं में श्रीनगर पंचायत समिति के लवेरा उप सरपंच एवं अन्य पंचायत समितियों के 12 वार्ड पंचों के रिक्त पदो पर उपचुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गौरव गोयल ने बताया कि निर्वाचन की लोक सूचना गुरूवार 9 मार्च को जारी की जाएगी। बुधवार 22 मार्च को प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त किया जाएगा। इसके पश्चात संवीक्षा उपरान्त अपरान्ह 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापिस ली जा सकेगी। आवश्यक होने पर मतदान रविवार 26 मार्च को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पन्न होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात की जाएगी। उपसरपंच पद के लिए चुनाव सोमवार 27 मार्च को करवाए जाएंगे।

error: Content is protected !!