विदिशा। पूर्व विधायक गुरूचरणसिंह ८१ वर्ष का निधन रविवार को दोपहर १२ बजे भोपाल के निजी अस्पताल में हो गया। आपकी अंतिम यात्रा सोमवार को प्रात: ९ बजे स्वर्णकार कॉलोनी स्थित निज निवास से निकाली जाएगी।
आप अपने पीछे पत्नि सहित दो पुत्र और दो पुत्रियां जिनमें रूपेन्दर सिंह (नन्नू), तेजेन्दर सिंह (बन्नू) उपाध्यक्ष जिला भाजपा, मनप्रीत कोर और सुखप्रीत कोर (राष्ट्रीय महिला मोर्चा सह सचिव) छोड़ गए हैं। पूर्व विधायक गुरूचरणसिंह का जन्म 1937 में पंजाब के छोटे से गांव मेहराज जिला भटिंडा में हुआ। आप वर्ष 1962 में पंजाब के छोटे से गांव मेहराज जिला भंटिडा से विदिशा आकर एक ट्रक के साथ अपना व्यापार व्यवसाय प्रारंभ किया। आपने कड़ी मेहनत और ईमानदारी से अपना जीवन यापन किया।
पूर्व विधायक गुरूचरणसिंह ने 1977 में अपने जीवन का पहला चुनाव निर्दलीय पार्षद के रूप में लड़ा और विजय प्राप्त हुई, आप लगातार दो बार पार्षद चुने गए। पार्षद के बाद आप नगर सुधार न्यास के चेयरमेन भी नियुक्त किए गए। आप वर्ष 1996 से 2003 तक भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर काबिज रहे। जिलाध्यक्ष रहते हुए ही आपने विधानसभा का चुनाव विदिशा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा और तीस हजार से भी अधिक मतों से विजय प्राप्त की। आपके विधायकी कार्यकाल में ही क न्या महाविद्यालय क ा भूमिपूजन हुआ। और आप ही के कार्यकाल में कन्या महाविद्यालय भवन का उदघाटन हुआ।
विनोद ठुकराल
उपाध्यक्ष व्यापार महासंघ विदिशा।
मो. 9425463167