बधिरांध (Deaf blind) बच्चों के लिए स्टेट रिसोर्स सेण्टर की शुरुआत

अजमेर दिनांक 24/04/2017 राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्था चाचियावास के द्वारा सेंस इंटरनेशनल के सहयोग से बधिरांध (Deaf blind) बच्चो के लिए बी. 221, क्रिस्तिंगंज थाने के पीछे, माकडवाली रोड, पंचशील नगर अजमेर में स्टेट रिसोर्स सेण्टर की शुरुआत 1 मई 2017 से की जा रही है ! संस्था के निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक ने बताया की बधिरान्ध (Deaf blind) बच्चो के लिए काम करने वाली इंटरनेशनल संस्था सेंस इंटरनेशनल के सहयोग से अजमेर में बधिरान्ध (Deaf blind) बच्चो के लिए राजस्थान का पहला व् एक मात्र रिसोर्स सेण्टर स्थापित किया जा रहा है ! जहाँ पर बधिरांध बच्चो को विशेष शिक्षा, साईन लैंग्वेज, सेंसरी स्टुमिलेसन, मोबिलिटी ट्रेनिंग आदि सिखाया जायेगा ! श्री कौशिक ने यह भी बताया की 1 से 35 वर्ष के जो बच्चे एवम वयस्क सुन नहीं सकते और साथ में देख नहीं पाते है, या जिन्हें कम दिखाई देता है ऐसे लोग 9462327384, 9829140992 संपर्क कर केंद्र पर आकर अपना पंजीकरण करवा सकते है ! कार्यक्रम प्रभारी श्री तरुण शर्मा ने बताया की संस्था द्वारा डे केयर सेण्टर एवं समुदाय आधारित सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी जिसमे 15 वर्ष तक के बच्चो को डे केयर सेण्टर पर व् अधिक उम्र के लोगों को होम बेस्ड सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ! यह सुविधाए पूर्णतया निशुल्क होगी !

error: Content is protected !!