नोखा. राज्य सरकार का संकल्प प्रत्येक गांवों में निवास कर रहे ग्रामीणों को उनके आवास के पट्टा मिले, इस संकल्प को हमें साकार करना है। यह विचार सोमवार को ग्राम पंचायत नोखागांव में पट्टा वितरण अभियान के तहत आयोजित शिविर में जिला कलक्टर वेदप्रकाश ने निरीक्षण के दौरान रखें। इस अवसर पर पट्टा वितरण संबंधित पंचायती राज विभाग के प्रावधानांे को ग्राम सेवक को बताते हुए कहा कि नियमानुसार पट्टा वितरण करने से पूर्व उसकी समस्त औपचारिकताऐं पूरी आवश्यक करें। इस अवसर पर उन्होने ग्राम पंचायत में मिलने वाली पेंशन योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना की जियो टेगिंग की समीक्षा की व कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाये, प्रत्येक ग्रामवासी के लिये ये सुनहरा अवसर है जब वह शिविर में भाग लेकर अपने कब्जाशुदा प्लॉट व घर का पट्टा प्राप्त कर सकेगा। पूर्व सरपंच मेघसिंह राठोड़ ने जिला कलक्टर से ग्राम पंचायत क्षेत्र में निर्मित राउप्रावि परिसर में निर्मित जीर्णशीर्ण जर्जर अध्यापक क्वार्टर को गिराकर उस जमीन पर अन्य भवन बनवाने, पुराना जाटा कुआं जो कि अब नाकारा घोषित हो चूका है। उसे गिरा कर उसकी जमीन का आबादी भूमि में उपयोग लेने की मांग की। जिला कलक्टर ने जर्जर क्वार्टरों को व नकारा कुआं हटाने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिये। दिये। उपस्थित ग्रामीणों की मांग पर जिला कलक्टर ने बुधरों की ढाणी में जो जमीन तहसीलदार के अधीन में है उसका आंवटन ग्राम पंचायत को करने के निर्देश दिये। कलक्टर ने कहा कि इस भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा वहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, बस स्टेण्ड आदि सुविधाओं का विस्तार कर राजस्व गांव बुधरों की ढाणी का विकास करें। सरपंच ममता कंवर राठोड़ ने ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी कन्हैयालाल सोनगरा व तहसीलदार धन्नाराम गोदारा ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। पंचायत प्रसार अधिकारी राजेश व्यास ने बताया कि शिविर में 41 आवेदन पट्टा बनाने हेतु आये। जिन पर नियमानुसार कार्यवाही करके पात्र उम्मीदवारों के पट्टे जारी कर दिये जायेगें। शिविर में जिला कलक्टर द्वारा भामाशाह सीडिंग पेशन, नरेगा सीडिंग की समीक्षा की गई। पूर्व सरपंच मेघसिंह राठोड़, उपसरपंच अमित व्यास, वार्डपंच लिछमा, शंकरलाल ढाका, रामदयाल, सुरेन्द्रसिंह सांखला, अजीत सुराणा आदि ने विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये ज्ञापन सौंपें। इस अवसर पर ग्राम सेवक धीरेन्द्रकुमार, गजरूपदेसर ग्रामसेवक गोविंदराम, जेटीए धर्मवीरसिंह, प्रसार अधिकारी दिनेश पालीवाल आदि उपस्थित रहे। तत्पश्चात पंचायत समिति प्रधान कन्हैयालाल सियाग ने भी शिविर का अवलोकन किया।