पत्रकारों से रूबरू हुए प्रशासनिक अधिकारी, सुनी समस्याएं दिया निराकरण का आश्वासन

एसडीएम जागरुक पत्रकार संघ ने सौंपा पत्रकारों की कड़ी सुरक्षा का कानून बनाने के लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन।

IMG-20170616-WA0207मेनार ।
एस डी एम जागरुक पत्रकार संघ उदयपुर संभाग के द्वारा वल्लभनगर शीतला माता सभागार में ” प्रेस एवं प्रशाशन “की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कि गयी।
जिसमें वल्लभनगर उपखंड अधिकारी अनिल शर्मा पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करा कर उनका निराकरण करवाना था।
इस दौरान शौचालय में प्रोत्साहन राशि समय पर नहीं मिलने, यूनानी चिकित्सालय का विवादित मुद्दा सहित आम रास्तों में अतिक्रमण एवं बिजली तथा पानी की समस्याओं प्रमुखता से उठी जिन जिन्हें उपखंड अधिकारी अनिल शर्मा ने सुनी और शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया ।
इसके अतिरिक्त पुलिस प्रशासन से संबंधित समस्याओं से पत्रकारों ने उपखंड अधिकारी के साथ ही पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम शर्मा को अवगत कराया जिस पर डिप्टी घनश्याम शर्मा ने कार्यप्रणाली में आ रही दिक्कतों व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने हर संभव मीडिया कर्मियों का साथ देने का आश्वासन दिया तथा मीडियाकर्मियों से अपील की कि वह पुलिस का साथ दें ।
और अपराधियों को पकड़वाने में मदद करें ।
तभी बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लग सकेगा ।
कीर की चौकी चौकी 4 थानों के मध्य स्थित है वहां पर दुर्घटना की स्थिति रहती है कि वह सोचता है कि खेरोदा थाना वाला सोचता है कि भिंडरवाला आएगा और भिंडर वाला सोचता है कि वलभनगर वाला वाला आएगा करवाने की मीडिया कर्मियों ने उपखंड अधिकारी एवम पुलिस उप अधिक्षक के समक्ष रखी इस दौरान बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजीत प्रकाश निमडिया और वल्लभ नगर सरपंच रूप गिरी गोस्वामी ने यूनानी चिकित्सालय की विवादित भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी देते हुए उपखंड अधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया ।
जिस पर अनिल शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र फाइल देख उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान स्मार्ट डिजिटल मीडिया पत्रकार संघ उदयपुर संभाग के उपाध्यक्ष लोकेश मेनारिया द्वारा आए दिन हो रहे हैं पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा की सभी पत्रकारों की सहमति से संघ संरक्षक भीमराज मेनारिया, मांगीलाल लोहार और अध्यक्ष आर के गर्ग क
के सानिध्य में SDM जागरुक पत्रकार संघ की ओर से मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम पत्रकारों के हित में कड़े से कड़ा कानून बनाने की मांग करते हुए एवं पत्रकारों पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हेतु ज्ञापन सौंपा ।
व उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
साथ ही अध्यक्ष आर के गर्ग ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया एवं अंत में धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी संजय मेघवाल ने किया ।
कार्यक्रम में नरेंद्र सेठिया वरिष्ठ पत्रकार मांगी लाल लोहार, भीमराज मेनारिया संघ महामंत्री संजय खोखावत ,संघ कोषाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ,चंद्रशेखर लोहार, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजीत प्रकाश मीडिया एडवोकेट अनूप पुजारी ,डॉ शकील प्रेस एवं प्रशाशन समन्वय कार्यक्रम के तहत पत्रकारों से रूबरू हुए।
कार्यक्रम का संचालन संघ सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी संजय मेघवाल मेनार ने किया।

संजय मेघवाल ।

error: Content is protected !!