लोरोली पर जल्द आयेगा आडियो & विडियो गाना

छात्र राजनीति का राजस्थान का पहला गाना

IMG_20170521_145159न डॉ. अम्बेडकर स्टुडेंट फ्रंट ऑफ इण्डिया (डीएएसएफआई) के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नोरतराम लोरोली पर जल्द राजस्थान के प्रसिध्द स्टुडियो श्री डिजीटल ग्रुप एंड फिल्मस स्टुडियो की ओर एक राजनैतिक गाना लांच किया जायेगा।

श्री म्युजिक ग्रुप जायल के चीफ गोपाल लीलड ने बताया कि राजस्थान के साथ देश के अम्बेडकरवादी छात्रों की आवाज बन चुके नोरतराम लोरोली पर बनाया जा रहा गाना लगभग पूरे देश में किसी छात्रनेता व छात्र राजनीति पर पहला गाना होगा।

लीलड ने जानकारी दी कि गाने को आवाज यो-यो सीएलबी क्लब के प्रसिध्द गायक चुन्नीलाल बिकुनिया देंगें। गाने की रिकोर्डिंग जारी है ,जल्द गाने को जारी कर दिया जायेगा। गाने को लेकर छात्रों व युवाओं में खासा उत्साह है।

error: Content is protected !!