बीकानेर, 4 जुलाई। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा 1 जनवरी से 31 दिसम्बर 2016 तक के शोधार्थियों की शोध उपाधियों (पीएचडी डिग्री) सम्बन्धी डाटा विश्वविद्यालय की वेबसाईट एमजीएसयूबीकानेर डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है। कुलसचिव ने बताया कि यदि शोधार्थी, शोध पर्यवेक्षक उपाधि मुद्रण के लिए उपर्युक्त वर्ष के तैयार किए गए डाटा में कोई संशोधन चाहते हैं, तो 12 जुलाई 2017 से पूर्व संशोधन हेतु शोधार्थी, शोध पर्यवेक्षक के माध्यम से प्रार्थनापत्र मय दस्तावेज निदेशक (शोध) को प्रेषित करें। निर्धारित अवधि के पश्चात् कोई भी प्रार्थना-पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा तथा उपलब्ध डाटा के अनुसार उपाधि मुद्रित करवा दी जायेगी।
—– मोहन थानवी