‘दीपचंद जैन साहित्य पुरस्कार’ डॉ. नीरज दइया को

Dr Neeraj Daiya (2)बीकानेर 04 जुलाई 2017। साहित्य जगत में निरंतर गतिशील एवं नवाचार युक्त अपनी साहित्यिक गतिविधियों के लिए अलहदा पहचान वाला शहर बीकानेर फिर गौरवान्वित हो रहा है; बीकानेर के कवि-आलोचक डॉ नीरज दइया को राजस्थान रत्नाकर, दिल्ली द्वारा श्रेष्ठ साहित्य सेवा के लिए इस वर्ष का ‘श्री दीपचंद जैन साहित्य पुरस्कार’ अर्पित किया जाना घोषित हुआ है।
दिल्ली के शाह आडिटोरियम में इसी माह की 16 तारीख रविवार को सायं 4 बजे होने वाले भव्य वार्षिक समारोह में डॉ. दइया को पुरस्कार अर्पित किया जाएगा। पुरस्कार में 25 हजार रुपये की नगद राशि, प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल ओढाकर डॉ. दइया को सम्मानित किया जाएगा । पुरस्कार वितरण समारोह के बाद में प्रसिद्ध नाटक ‘कोर्ट मार्शल’ की प्रस्तुति होगी। संस्था के चैयरमैन राजेन्द्र गुप्ता के अनुसार चिकित्सा, समाज सेवा, जनसंचार, साहित्य, खेल-कूद और व्यापार आदि विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है, इस वर्ष राजस्थानी आलोचना के क्षेत्र में उपलब्धिमूलक उल्लेखनीय़ कार्य हेतु डॉ. नीरज दइया को चयनित किया गया है।
मुक्ति के सचिव राजेन्द्र जोशी ने बताया कि डॉ. नीरज दइया को साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली के बाल साहित्य पुरस्कार, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के अनुवाद पुरस्कार के साथ नगर विकास निगम का “पीथळ पुरस्कार” सादूल राजस्थानी रिसर्च इन्स्टीट्यूट, बीकानेर का तैस्सितोरी अवार्ड, रोटरी क्लब, बीकानेर का “खींव राज मुन्नीलाल सोनी” पुरस्कार, कालू बीकानेर का नानूराम संस्कर्ता राजस्थानी साहित्य सम्मान, कांकरोली उदयपुर का मनोहर मेवाड़ राजस्थानी साहित्य सम्मान, फ्रेंड्स एकता संस्थान बीकानेर द्वारा साहित्य सम्मान तथा सृजन साहित्य संस्थान, श्रीगंगानगर द्वारा सुरजाराम जालीवाला सृजन पुरस्कार अर्पित किए जा चुके हैं। हिन्दी-राजस्थानी में समान गति व अधिकार से लिखने वाले डॉ. दइया की अब तक विभिन्न विधाओं की दो दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!