राजुवास में पालतू श्वानों का रेबीज निःशुल्क टीकाकरण प्रातः 9 बजे से

bikaner samacharबीकानेर 5 जुलाई 2017। “वर्ल्ड जूनोटिक डे“ पर गुरूवार (6 जुलाई) को वेटरनरी विश्वविद्यालय के मेडिसिन आउटडोर में प्रातः 9 बजे से अपरान्ह 1 बजे तक श्वानों का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। शिविर प्रभारी प्रो. डी.के. बिहानी ने बताया कि केनाईन वेलफेयर सोसाइटी एवं राजुवास के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस शिविर में श्वान पालकों को पशुओं से मनुष्य में होने वाली बीमारियों और रेबीज से बचाव के बारे में जागरूक करके श्वानों के वैज्ञानिक लालन-पालन बाबत परामर्श और साहित्य सुलभ करवाया जाएगा। केनाइन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव प्रो. अनिल आहुजा ने बताया कि सोसाइटी द्वारा श्वानों के रख-रखाव और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का कार्य वर्ष पर्यन्त निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है।

– मोहन थानवी

error: Content is protected !!