मेडिकल काॅलेज में एंटी रैगिंग कमेटी का गठन

अजमेर 05 जुलाई । जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज में प्रशासन ने एंटी रैगिंग कमेटी का गठन किया है। काॅलेज के किसी भी विद्यार्थी को रैगिंग से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए इस कमेटी से सम्पर्क किया जा सकता है।
काॅलेज प्रशासन के अनुसार मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आर.के. गोखरू कमेटी के चेयरमैन तथा अतिरिक्त प्राचार्य प्रथम डाॅ. जी.जी.कौशिक कमेटी में कंवीनर एवं नोडल आॅफिसर बनाए गए है। इनके अलावा डाॅ. रेणु बेदी, डाॅ. नीना कासलीवाल, डाॅ. अनिल जैन, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर, पुलिस उप अधीक्षक उत्तर तथा उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग श्री महेश चन्द्र शर्मा को सदस्य बनाया गया है।

अजमेर जिले में वर्षा
अजमेर 05 जुलाई । जल संसाधन विभाग के अनुसार एक जून से अब तक अजमेर में 125, श्रीनगर 148, गेगल में 95, पुष्कर में 150, गोविन्दगढ़ में 69, बूढ़ा पुष्कर में 137, नसीराबाद में 253, पीसांगन में 71, मांगलियावास में 114, किशनगढ़ में 185, बांदरसिदरी में 104, रूपनगढ़ में 163, अराई मंे 185,ब्यावर में 123 एम.एम. वर्षा रिर्काड की गई है।
इसी प्रकार जवाजा में 120, टाॅटगढ़ में 126, सरवाड़ में 97, केकड़ी में 180, सावर में 80, भिनाय में 88, मसूदा में 181, बिजयनगर में 160, नारायणसागर में 144 एम.एम. वर्षा दर्ज की गई। जिले में अब तक 133.04 एम. एम. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है।

बांधो में पानी की स्थिति
अजमेर 05 जुलाई। जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर के आनासागर में 13, फाॅयसागर में 7.9, रामसर में 0.10, शिविसागर न्यारा 5.8, पुष्कर में 6.8, अजगरा में 2.3, ताज सरोवर अरनिया में 5, पारा में 1.5, नारायण सागर खारी में 1.5 तथा देह सागर बडली में 4.11 फीट पानी है।
इसी तरह भीम सागर तिहारी में 4.6, खानपुरा तालाब 1, चैरसियावास में 1.6, लाकोलाव टैंक हनौतिया में 3.4, जवाजा तालाब में 1.3, छोटा तालाब चाट में 2.10, बूढ़ा पुष्कर में 1.6, कोड़िया सागर अरांई में 4, जवाहर सागर सिरोंज में 3.6, सुरखेली सागर अरांई में 4.6, बिजयसागर लाम्बा में 0.6, विजयसागर अकोड़िया 0.6, विजयसागर फतेहगढ़ 2, बांके सागर सरवाड़ में 6 फीट पानी है।

राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2017
7 ग्राम पंचायतों में 6 जुलाई को लगेंगे शिविर
अजमेर, 05 जुलाई। जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान: न्याय आपके द्वारा 2017 के तहत गुरूवार 6 जुलाई को 7 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि यह शिविर गुरूवार 6 जुलाई को तिलोरा, भवानीखेड़ा, कालेसरा, सुहावा, टिकावड़ा, सदारा एवं पडांगा में को में आयोजित होगा।

error: Content is protected !!