विश्वविद्यालय में हेल्प लाइन एवं हेल्प डेस्क का शुभारम्भ

DSC_2266विश्वविद्यालय द्वारा छात्र हितों एवं छात्रों की सुविधाओं हेतु विश्वविद्यालय में आज दिनांक 05-07-2017 को हेल्प लाइन एवं हेल्प डेस्क का कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह द्वारा विधिवत उद्घाटन कर शुभारम्भ किया हैं। विश्वविद्यालय कुलसचिव मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त हेल्प लाइन का नम्बर 0151-2220044 है जो प्रातः 10ः00 बजे से सांय 05ः00 बजे तक संचालित रहेगा। विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों की सुविधा हेतु हेल्प डेस्क परीक्षा भवन में स्थापित किया गया है। उक्त हेल्प डेस्क पर आने वाले विद्यार्थियों एवं परिजनों को उनके कार्य के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.mgsubikaner.ac.in पर हेल्प डेस्क ऑप्शन अपलोड कर विश्वविद्यालय अधिकारियों एवं सम्बन्धित अनुभाग अधिकारियों मोबाइल एवं टेलीफोन नम्बर प्रदर्शित किये गए है जिन पर भी छात्र एवं सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालय सम्बन्धित अधिकारी/अनुभाग से समस्या का हल कर सकते है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, डॉ. बेला भनोत, डॉ. विभा शर्मा, वित्त नियंत्रक भंवर सिंह चारण, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे.एस.खीचड़, सहायक निदेशक, कॉलेज शिक्षा डॉ. दिग्विजय सिंह, उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!