भारत विकास परिषद , युवा शाखा अजमेर द्वारा भारत विकास परिषद् के 55वें स्थापना दिवस एंव गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर गुरुवंदन छात्रअभिनंदन कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है, प्रक्लप प्रभारी संदीप गोयल ने बताया कि कल 10 जुलाई 2017 सोमवार को प्रातः 8 बजे टांक शिक्षा निकेतन जयपुर रोड अजमेर मे गुरुजनों का सम्मान व् मेघावी छात्रों को पुरस्कार दिए जाएंगे । भारत विकास परिषद, युवा शाखा अजमेर अध्यक्ष अनुपम गोयल ने बताया कि प्रयार्वण सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण क्रार्यक्रम अंतर्गत लगभग 50 फलदार वृक्ष भी रोपित किये जायेंगे।
युवा शाखा,सचिव अनुज गर्ग ने बताया कि इसी क्रम में दोपहर 12.30 बजे स्थानीय सेंट्रल गर्ल्स स्कूल ,चूड़ी बाजार ,अजमेर में भी गुरु वंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । गुरुजनों का सम्मान व् मेघावी छात्रों को पुरस्कार दिए जाएंगे
अनुपम गोयल
अध्यक्ष,युवा शाखा ,
भारत विकास परिषद् ,अजमेर