मंगलवार को विद्युत आपूर्ति बंद

beawar-samacharब्यावर, 10 जुलाई। विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 33/11 केवी सब स्टेशन सेदरिया से जारी 11 केवी पाली बाजार फीडर के आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य होने के कारण 11 जुलाई को प्रातः 8 से दोपहर 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
सहायक अभियन्ता सीएसडी द्वितीय के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में सेन्टपॉल स्कूल, लोकाशाह नगर, प्रथम ,द्वितीय, प्रताप कॉलोनी, कुन्दन नगर, कडीवाल मोहल्ला, लोहार बस्ती,जैन कॉलोनी, विनोद नगर,लोढ़ा कॉलोनी, मुणोत कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, हरिजन बस्ती, गीता भवन, वर्धमान कॉलेज, ओम नगर, शास्त्रानगर, रामनगर, फतेह नगर, विट्ठल बस्ती, मेवाडी गेट बाहर का एरिया आदि क्षेत्रा में विद्युत आपूर्ति बांधित रहेगी–00-
भूमि अवाप्ति के मुआवजा चैक वितरण हेतु 11 जुलाई को भी लगेगा शिविर
ब्यावर,10 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 पर ब्यावर -गोमती खण्ड पर सड़क निर्माण प्रयोजन से निकटवर्ती ग्राम जवाजा व बाडिया भाउ में 11 जुलाई को भी अवाप्ति की गई भूमि संबंधी मुआवजा चैक वितरण शिविर प्रातः 10 से सायं 5.30 बजे तक उपखण्ड कार्यालय ब्यावर परिसर स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित होगा।
सक्षम प्राधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी ब्यावर पीयूष समारिया के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 8 ब्यावर-गोमती खण्ड निमार्ण हेतु उपखण्ड क्षेत्रा आ रहे गांवों में भूमि अवाप्ति के अन्तर्गत आबादी/सिवायचक भूमि में स्थित संरचनाओं का भुगतान पारित अवार्ड व सत्यापित स्वामित्व प्रमाण पत्रा से संरचना धारकों को मुआवजा राशि दिये जाने के अनुक्रम जवाजा व बाडिया भाउ में 11 जुलाई को भी चैक वितरण शिविर लगाया जा रहा है, अतः संबंधित पटवारी एवं भू.अ.निरीक्षक शिविर स्थल पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर हितबद्ध व्यक्तियों की पहचान करना सुनिश्चित करेंगे। –00–
बराखन विद्यालय में किया पौधारोपण
ब्यावर, 10 जुलाई। राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बराखन में पौधारोपण किया गया। प्रधानाचार्य पूनमचंद वर्मा के अनुसार हरित राजस्थान में विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में इस सत्रा में 501 पौधे लगाए जाएगें। जिसके तहत 5 गुलमोहर के पौधे लगाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर सरपंच श्रीमती डॉली चौहान, मानसिंह , जमालुदीन, लक्ष्मणसिंह, बाबुसिंह, महेन्द्रपालसिंह, वल्लाराम एवं राधेश्याम समेत समस्त विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे।–00–

error: Content is protected !!