ब्यावर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मेहंदीपुर बालाजी धाम में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता सुमित सारस्वत को धार्मिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए ‘धर्म गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। मानव कल्याण, समाज सेवा, सांस्कृतिक उत्थान एवं सामाजिक विकास में सराहनीय योगदान के लिए महंत डॉ.प्रकाशनाथ शास्त्री, मुख्य अतिथि डी.डी. राठौड़ व विशिष्ट अतिथि पुष्पांजली पारीक ने सारस्वत को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। सारस्वत को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पूर्व में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। इस सम्मान पर शहरवासियों ने हर्ष जताया है।