सैटेलाइट हॉस्पिटल में सुरक्षित मातृत्व अभियान

भारत विकास परिषद अजमेर के स्थापना दिवस पर सैटेलाइट हॉस्पिटल में सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ हरबंस दुआ ने सुरक्षित मातृत्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि गर्भवती महिला यदि कुछ खास सावधानियां रखे तो होने वाले बच्चे को कई बीमारियों से बचाया जा सकता है। प्रकल्प प्रभारी दिलीप पारीक ने अभिमन्यु का उदाहरण देते हुए बताया कि गर्भावस्था से ही शिशु को अच्छे संस्कार देने चाहिए।मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर लक्ष्मी ठाकुर ने बेटे और बेटी में हो रहे भेदभाव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया ।उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण की बात पर जोर दिया।परिषद् द्वारा डॉ हरबंस सिंह दुआ को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। इससे पूर्व राधे श्याम अग्रवाल तथा सुबोध जैन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समन्वयक मीनाक्षी गोयल तथा सविता अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। सेमिनार में लगभग चार सौ गर्भवती महिलाएं उपस्थित थीं। सभी गर्भवती महिलाओं को गुड़- चने तथा केलों का वितरण किया गया एवं ज्ञानवर्धक पाठ्य सामग्री भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ सुरेश गाबा,विनोद कपूर,सुरेश गोयल,आर एन चौधरी, विभोर गर्ग,सुनील गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

—————-
स्थापना सप्ताह के तीसरे दिन मंगलवार को बेटी बचाओ अभियान के तहत सेटेलाइट हॉस्पिटल और सेंट फ्रांसिस नर्सिंग होम में प्रातः 9 बजे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।समन्वयक अर्पिता गोयल ने बताया कि कार्यकम की मुख्य अतिथि आई पी एस मोनिका होंगी।

दिलीप पारीक
9414258895

error: Content is protected !!