राज्य में 50 से अधिक स्थानों पर होगें कार्यक्रम
अजमेर- 28 जुलाई – भारतीय सिन्धु सभा की प्रदेष कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णयानुसार आगामी 14 अगस्त को राज्य की सभी ईकाईयों की ओर से सिन्ध स्मृति दिवस व भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उक्त निर्णय प्रदेषाध्यक्ष लेखराज माधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक वार्षिक कलेण्डर मे तय किया गया।
प्रदेष संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी ने बताया कि अखण्ड भारत में आजादी के समय सिन्ध के अलग होने पर 14 अगस्त को सिन्ध स्मृति दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं जिससे युवा पीढी को प्राचीनतम सिन्धु सभ्यता व संस्कृति का स्मरण कराने व सिन्ध मिलकर अखण्ड भारत बनने पर गर्व महसूस हो।
प्रदेष महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सिन्धु स्मृति दिवस के साथ भारत माता पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसमें सिन्धी बाल संस्कार षिविर में तैयार हुये विद्यार्थियों द्वारा देष भक्ति गीत व विचार गोष्ठियों का भी आयोजन किया जायेगा। वरिष्ठ साहित्यकारों का मार्गदर्षन व सिन्ध से आये बुजुर्गों का सम्मान भी किया जायेगा।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेष महामंत्री,
मो.09414705705