6.5 करोड़ के माॅडल स्कूल का लोकार्पण 7 को

केन्द्रीय मानव विकास संसाधन मंत्राी प्रकाश जावड़ेकर करेंगे शुभारम्भ
अंग्रेजी माध्यम में होती है पढ़ाई, निजी स्कूलों को मिल रही कड़ी टक्कर
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

069444f6-c6ff-4495-b3a9-a8e7ad67c5bfअजमेर, 6 सितम्बर। अजमेर शहर के पास माकड़वाली गांव में 6.50 करोड़ की लागत से तैयार स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल विद्यालय का लोकार्पण कल केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्राी श्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे। शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज स्कूल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कल होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा की। विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों को शिक्षा दी जा रही है।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज माकड़वाली स्थित स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल विद्यालय में कल होने वाले लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी अंकित कुमार एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का निरीक्षण किया। श्री देवनानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय रहते सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।
विद्यालय का लोकार्पण कल 7 सितम्बर को प्रातः 9.30 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय मानव विकासा संसाधन मंत्राी श्री प्रकाश जावड़ेकर, अध्यक्ष शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी तथा अतिविशिष्ट अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्राी श्रीमती अनिता भदेल होंगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत, जिला प्रमुख सुश्री वंदना नोगिया, महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, एडीए अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा, श्रीनगर प्रधान श्रीमती सुनिता रावत, अध्यक्ष प्रो. बी.पी.सारस्वत, श्री अरविंद यादव, श्री ओमप्रकाश भडाना, पंचायत समिति सदस्य श्रीमती कमलेश शर्मा, सरपंच माकड़वाली श्री महेन्द्र सिंह रावत होंगे।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री देवनानी ने उप निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री सीताराम गर्ग, उपनिदेशक प्रारम्भिक श्री जीवराज जाट, जिला शिक्षा अधिकारी श्री कैलाश चंद झंवर, श्री तेजकरण उपाध्याय, रमसा के अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक श्री रामनिवास गालव, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती दर्शना शर्मा एवं श्री अमित शर्मा आदि को निर्देश दिए कि लोकार्पण समारोह पूरी गरिमा के साथ आयोजित किया जाए।
रमसा के एडीपीसी श्री गालव ने बताया कि केन्द्र सरकार की योजना के तहत संचालित इस अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों के 240 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। विद्यालय निर्माण पर करीब 6.5 करोड़ रूपए की लागत आयी है। विद्यालय को पूरी तरह आधुनिकतम शिक्षा तकनीक के आधार पर संचालित किया जा रहा है।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्राी श्री प्रकाश जावडेकर गुरूवार को अजमेर मंे
अजमेर 6 सितम्बर। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्राी श्री प्रकाश जावडेकर गुरूवार 7 सितम्बर को प्रातः 9.30 बजे जयपुर से अजमेर पहुंचंेगे । वे यहां प्रातः 10 बजे माकड़वाली गांव में स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। केन्द्रीय मंत्राी प्रातः 11.30 बजे पुनः जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगे।

error: Content is protected !!