‘‘मैं नहीं तुम’’ बदलने के लिए सुझाव आमंत्रित

bikaner samacharबीकानेर 23/9/17। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के एक दिन पूर्व कॉलेजों में विभिन्न आयोजन हुए।
श्री जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाईयो के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में व परिसर के बाहर स्वय सेवी छात्राओं द्वारा सफाई की गई । एन.एस.एस. के द्वारा गौद ली गई बस्ती के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। प्रचार्या डॉ. सन्ध्या सक्सेना ने छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने व अपने आस पास के वातावरण को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। डॉ. राजेन्द्र जोशी; एन.एस.एस. प्रभारी अरूणा त्यागी; पल्लवी चौहान स्वच्छता अभियान को अपने नैतिक दायित्व के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया।
दूसरी ओर; रामपुरिया महाविद्यालय की एन.एस.एस. ईकाईयों द्वारा ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों को स्वच्छता के प्रति जाग्रत करने के लिए व स्वयं स्वच्छता का ध्यान रखने का संदेश दिया गया। साथ ही ‘‘हाथ धोने की आदत को बढ़ावा देने व इससे होने वाले लाभ’’ के विषय में जागरुकता का संदेश दिया गया।
डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली ने बताया कि केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सेवा योजना की मुख्य उद्देश्य लाईन ‘‘मैं नहीं तुम’’ के परिवर्तन हेतु स्वयंसेवकों से सुझाव आमंत्रित किए है। श्रेष्ठ 10 सुझावों को केन्द्र स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!