यूनाईटेड अजमेर मुहिम का स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम

IMG_3102आज रविवार दिनांक 24-9-17 को यूनाईटेड अजमेर मुहिम का स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम शिव मंदिर , जादूघर में आयोजित किया गया ।
यूनाईटेड अजमेर की संयोजिका कीर्ति पाठक ने बताया कि आज ‘पचपन से बचपन की ओर ‘ ले जाने की और तनाव मुक्त करने की मुहिम में जादूघर के स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
सुबह से ही विशेषकर बच्चों में इस आयोजन को लेकर उत्साह था ।
मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम के सूत्रधार चंद्रु सहिजवानी रहे , खेल खिलवाने की ज़िम्मेदारी मुख्य रूप से संजय टाक , रोहित छीपा व प्रदीप अग्रवाल ने सम्भाली ।
बच्चों के कबड्डी के मैच के साथ इस आयोजन का शानदार आग़ाज़ हुआ ।
महिलाओं के सतोलिया के मैच ने सर्वाधिक तालियाँ बटोरीं ।
दीपशिखा क्षेत्रपाल , रीना व्यास मिश्रा व सपना रावानी ने सभी उपस्थित नागरिकों को ऐरोबिक्स करवाया ।
महिलाओं की तीन टाँग की रेस में स्थानीय महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
बच्चों व बड़ों में टायर रेस को लेकर समान रूप से उत्साह था ।
गली क्रिकेट का आयोजन बिना टीम बनाए सभी प्रतिभागियों के साथ खेल कर एक अनूठी शुरुआत की गयी जिसे सभी ने सराहा ।
अनिल आसनानी व मनीषा सहिजवानी ने लोगों के बीच जा कर उन के साथ यूनाईटेड अजमेर के स्वावलंबी अजमेर योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की व उन के विचार जानें ।
अंत में राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ यूनाईटेड अजमेर मुहिम के मुख्यतः अजय कुमार , पुष्पा क्षेत्रपाल , गौरी टाक ,सपना टाक , उषा सालोत्री आदि उपस्थित रहे ।

error: Content is protected !!