रणधीर की रणनीति धरी की धरी रह गई

बगावत की भेंट चढ़ी भिंडर की जनता सेना
,,काले शीशों में आए बागियों को जनता ने दिखाए काले झंडे,

menar-newsमेनार। संजय मेघवाल
उदयपुर जिले की भिंडर नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया।
अब जनता सेना का बोर्ड नहीं रहेगा चुनाव होने तक अध्यक्ष का कार्यभार उपाध्यक्ष गिरी सोने के पास रहेगा।
इससे पूर्व विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट नहीं दिए जाने से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े और क्षेत्र में जनता सेना के समर्थन से वल्लभ नगर में विधायक बने हैं रणधीर सिंह भिंडर मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ नगर पालिका में बगावत करने वाले पार्षदों के साथ बैठे नजर आए ।
उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपेंद्र कुँवर भी मौजूद थी।
वोटिंग प्रक्रिया शुरु होने के कुछ ही देर पहले ऐसा माहौल बन गया कि कोई नगरपालिका के चुनाव हो रहे हो।
हाथों पर काली पट्टी बांधकर काले झंडे लेकर पंचायत समिति कार्यालय के पास एकत्रित हुए भिंडर के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी जनता सेना के कार्यकर्ताओं ने गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भिंडर समर्थकों का पार्षदों पर आरोप था कि सब कटारिया का खेल है खिलाफत और खरीद फरोख्त का काम गृहमंत्री कटारिया के इशारों पर ही किया गया है ।
इधर पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह शक्तावत के साथ विरोधी खेमे के पार्षद पंचायत समिति पहुंचे।
शक्तावत के साथ 13 जनता सेना के और तीन पार्षद कांग्रेस के थे ।
काले शीशे चढ़ी कारों का काफिला ग्राम पंचायत समिति पहुंचा तो नारेबाजी और तेज हो गई ।
माहौल गर्म होने की हालत देख पुलिस और वहां मौजूद आला अधिकारी हरकत में आए और मोर्चा संभाला । कभी भी विपरीत परिस्थिति होने का अंदेशा को देखकर के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा मौके पर डटा रहा।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा—-
भिंडर नगर में मंगलवार को सुबह से दोपहर मंगलवार दोपहर तक पुलिस बल तैनात था। उसके आसपास क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से यहां 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुलिस उपाधीक्षक 15 थाना अधिकारी वर्क लगभग 400 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए थे इस दौरान नगर के प्रमुख मार्गो पर यातायात पुलिस के जवान भी देना तक रहकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सक्रिय रहे वही प्रशासनिक अधिकारी के रुप में एडीएम प्रशासन छोगाराम देवासी वल्लभनगर उपखंड अधिकारी आयल कुमार शर्मा विराट नगर उप तहसीलदार लक्ष्मीनारायण राठोर कानोड़ उपतहसीलदार मुबारिक हुसैन मंसूरी सहित प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी मौके पर समोसे लेते थे कलेक्टर और एसपी को भी पल पल की सूचनाएं अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा दी जा रही थी मीडिया का भी यहां पर भारी जमावड़ा देखा गया।
जनता एवं नगर पालिका क्षेत्र के हित में की पहल- देर तक नगर पालिका उपाध्यक्ष गिरीश सोनी के पत्रकारों से रुबरु होते हुए बताया कि हमने और हमारे सभी पार्षदों ने मिलकर जो कदम उठाया है और वह भिंडर की जनता एवं नगरपालिका के हित में निर्णय लिया है क्योंकि पिछले लंबे समय से यहां के नगर पालिका अध्यक्ष गोवर्धन लाल भोई एवं कुछ और भी व्यक्ति मिलकर के भ्रष्टाचार से लिप्त हैं ।साथ ही बताया कि हम भ्रष्टाचार मुक्त करने हेतु नगरपालिका भिंडर में एक नई पहल की है।
विरोधी खेमे में छाई खुशी– मंगलवार को भिंडर नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद में क्षेत्र की भाजपा युवा मोर्चा एवं अन्य पार्टियों के खेमे में खुशी की लहर चाहिए वही भाजपा वल्लभ नगर विधानसभा प्रभारी गणपत लाल मेनारिया ने बताया कि भिंडर के पार्षदों द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है और लंबे समय से नगर पालिका में भ्रष्टाचार से लिप्त थी जिसका सभी को अंदेशा था लेकिन हमें चलते उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया जिसके चलते पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव लाना पड़ा और जनता के हित में निर्णय लिया है जो काफी सराहनीय है।
भारतीय जनता पार्टी वल्लभ नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी गणपत लाल मेनारिया जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल डेरी चेयरमैन डॉक्टर गीता पटेल वल्लभ नगर मंडल अध्यक्ष हरि सिंह रोड का नोट अध्यक्ष महावीर अध्यक्ष नगर अध्यक्ष हीरा लाल पंड्या इकाई अध्यक्ष गंगाराम डांगी जिला मंत्री दर्शन शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा प्रधान आसमान खान पठान पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन महामंत्री विनोद मोर्य पूर्व मंडल अध्यक्ष भंवर लाल भट्ट लक्ष्मण लाल मेनारिया सहित सभी भाजपा पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान जारी कर सरकार से आग्रह किया है कि सरकार द्वारा भिंड नगरपालिका में मनोनीत उपचार पार्षद का मनोनयन किया जाए तथा संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर शिकायत की जाएगी अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर लोकतंत्र की जीत बताया तथा मतदान प्रक्रिया को बाधित करने एवं पार्षदों को नगरपालिका के बाहर माइक एवं आम सभा करने एवं विधायक रणधीर सिंह भिंडर द्वारा पार्षदों को नाम लेखराज धमकाने की कड़ी निंदा की तथा प्रशासन से मांग की कि बिना प्रशासन की अनुमति माहिती एवं सभा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष से मांग की है कि आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी जितेंद्र कुमार को तुरंत प्रभाव से पार्टी से एवं पद से निष्कासित करें क्योंकि आज भाजपा भाजपा विरोधी नारेबाजी एवं नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने पति के साथ भाजपा हाय हाय एवं राज्य के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री के खिलाफ पूर्व जिला प्रचारक शिवराज को अनावश्यक रुप से चमकाने एवं आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल में साथ रही।

error: Content is protected !!