उदयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी के जन्म दिवस के उपलक्ष में 29 अक्टूबर को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता फल व मिठाई वितरण, भव्य आतिशबाजी, एवं दीप यज्ञ कर जन्म दिन को हर्षाेल्लास से मनाएंगे।
प्रवक्ता अनिल चतुर्वेदी नें बताया कि राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक किरण माहेश्वरी 28 अक्टूबर को राजसंमद क्षेत्र के प्रवास पर रहेगी। वे 29 अक्टूबर को अपराह्न पुनः उदयपुर आयेगी। सांय 4 बजे उनके सानिध्य में विकलांग छात्रावास हिरण मगरी सें. 6 में फल एवं मिठाई वितरण का कार्यक्रम है। तत्पश्चात 4.30 बजे सेक्टर 4 के चौराहे पर भाजयुमो के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि गोविन्द दीक्षित के नेतृत्व में भव्य आतिशबाजी की जाएगी। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में गायत्री चेतना केन्द्र पर दीप यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। किरण कार्यकर्ताओं सहित सांय बोहरा गणेश जी मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में शांति एवं समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लेगी।