बीकानेर, 5 नवम्बर। मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार को जिले के मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविरों का आयोजन हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवंत भाकर ने विधानसभा पूर्व क्षेत्रा के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और मौजूद बीएलओ को व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जयनारायण व्यास काॅलोनी के बूथ संख्या 106,107 व 108 का जायजा लिया और यहां मतदाता सूची और फार्म नम्बर 6,7,8 व 8 ए की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ से पूछा कि उनके पास मतदाता सूची सही है या नहीं,उसकी भी जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ सभी को पूर्ण गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं कहा कि मतदान केन्द्र में पहुंचने वालों के नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाये। इसके अलावा सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय,रामपुरिया जैन काॅलेज और सार्दुल सीनियर सैकण्डरी स्कूल में बने मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर चुनाव शाखा के किसन पुरोहित भी उपस्थित थे