प्रतियोगिता रैली आयोजित, स्टीकर का विमोचन

bikaner samacharबीकानेर, 7 नवम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय की ओर से मंगलवार को भारत स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बीकानेर-गंगाशहर की ओर से प्रतियोगिता रैली निकाली गई व स्टीकर का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि कार्यवाहक जिला कलक्टर यशवंत भाकर ने कहा कि स्काउट व गाइड आंदोलन अनुशासन, भाईचारा तथा देश भक्ति का संदेश दते है। इस तरह की रैलियों के माध्यम से बालकों का शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा विजयशंकर आर्चाय ने कहा कि स्काउट -गाइड नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, जल स्वावलम्बन, स्वच्छ भारत अभियान, बुर्जुगों की सेवा आदि के प्रति जागरूक होकर र्काय करने के लिए प्रेरित करता है।

इस अवसर पर बीकानेर मंडल के सचिव देवानंद पुरोहित, स्थानीय संघ गंगाशहर के प्रधान भवानी शंकर जोशी,सी.ओ.स्काउट जसवंतसिंह राजपुरोहित,प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर गाइड आशा शर्मा,स्थानीय संघ सचिव बृज मोहन पुरोहित, प्रभु दयाल गहलोत, चंचल चौधरी, रैली रजिस्ट्रार पूनम चंद स्वामी, घनश्याम स्वामी एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद थे।

प्रतियोगिता शिविर के संचालक रणजीत सिंह शेखावत ने बताया कि 6 से 10 नवम्बर तक स्काउट व गाइड का साहसिक प्रदर्शन, निबंध, भाषण, शिविर कला, सांस्कृतिक झांकी, नगर भ्रमण सहित विविध आयोजन होंगे। शिविर में विभिन्न विद्यालयों के 250 संगाभी हिस्सा ले रहे हैं।

मंडल सचिव देवानंद पुरोहित ने बताया कि हिन्दुस्तान में भारत स्काउट गाइड दिवस से सप्ताह के दौरान स्टीकर जन समूह में विक्रय कर राशि एकत्रित की जाएगी। राशि का व्यय संगठन के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों पर व्यय किया जाएगा। इस अवसर पर अतिथियों के स्टीकर -फ्लैग लगाकर अभियान का आगाज किया गया।

—–

मेघवाल बुधवार को बीकानेर में

बीकानेर, 7नवम्बर। केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बुधवार को प्रातः 7.10 बजे बीकानेर आएंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे तथा रात 10.30 बजे रेलमार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!