अजमेर। राज्य भारत स्काउट व गाईड मंडल मुख्यालय द्वारा 4 नवंबर तक पुष्कर घाटी शिविर केन्द्र में आयोजित मंडल स्तरीय प्रतियोगिता रैली जम्बूरेट में कल 31 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे स्काउट, गाईड झांकियों का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. नरेश चेतन भम्भाणी ने बताया कि एक नवंबर को प्रात: 11 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा । दो नवंबर को स्काउट, गाईड्स को पुष्कर का भ्रमण कराया जायेगा । सर्वधर्म प्रार्थना सभा से 4 नवंबर को प्रात: 7 बजे शिविर संपन्न होगा ।