अजमेर, 20 नवम्बर। विधायक स्थानीय क्षेत्रा विकास कार्यक्रम के तहत केकड़ी, पुष्कर, मसूदा, किशनगढ़ एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रों में 14 कार्यो के लिए 57 लाख 98 हजार 729 रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि केकड़ी विधायक एवं संसदीय सचिव श्री शत्राुघ्न गौतम की अनुशंषा पर 5 कार्यो के लिए 20 लाख 98 हजार 729 रूपये की स्वीकृति जारी की गई है। जिनमें मोटालाव रास्ते स्थित बालाजी मंदिर के नजदीक मवेशियों के पानी पीने के लिए खुली कोठा विद्युतिकरण के लिए 98 हजार 729 रूपये, ग्राम नाईखेड़ा में रेगर मोहल्ले, सरवाड़ के भील मोहल्ले में खुला तिबारा निर्माण कार्य पर 5-5 लाख रूपये, सार्वजनिक शमशान घाट सरवाड़ की चार दीवारी निर्माण एवं नगर पालिका सरवाड़ में नंदी गौशाला निर्माण के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।
उन्होंने बताया कि पुष्कर विधायक एवं संसदीय सचिव श्री सुरेश सिंह रावत की अनुशंषा पर ग्राम सराधना चांगलों की ढ़ाणी में खुला बरामदा निर्माण के लिए ढ़ाई लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। जबकि मसूदा विधायक श्रीमती सुशील कंवर की अनुशंषा पर चार विकास कार्यो के लिए 12 लाख रूपये स्वीकृत किए है। जिनमें ग्राम बूबकिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान के सामने पीलोदा रास्ते पर एवं ग्राम खटाणा का खेड़ा में ठाकुर जी के मंदिर के पास खुला तिबारा निर्माण पर ढ़ाई-ढ़ाई लाख रूपये, ग्राम देवलियांकला में खेल मैदान में रंगमंच निर्माण पर 4 लाख रूपये तथा राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय भिनाय की लैब मरम्मत कार्य के लिए 3 लाख रूपये स्वीकृत किए है।
जिला कलक्टर ने बताया कि अजमेर उत्तर विधायक एवं शिक्षा राज्य मंत्राी श्री वासुदेव देवनानी की अनुशंषा पर अजमेर पत्राकार काॅलोनी कोटड़ा में सुरक्षाद्धार निर्माण के लिए 8 लाख रूपये स्वीकृत किए है। जबकि किशनगढ़ विधायक श्री भागीरथ चैधरी की अनुशंषा पर 3 कार्यो के लिए 14 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। जिनमें ग्राम चीताखेड़ा, ग्राम पंचायत खातौली बांगड़ों की ढ़ाणी में सार्वजनिक खुला तिबारा निर्माण पर चार लाख रूपये, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढसूक परिसर में रंगमंच निर्माण के लिए 7 लाख 50 हजार रूपये तथा किशनगढ़ वार्ड संख्या 36 में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुर्जर मौहल्ले में कक्षा-कक्षों के बाहर बरामदा निर्माण कार्य के लिए 3 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई ।
छात्राओं को दी पर्याप्त पोषण की जानकारी
अजमेर, 20 नवम्बर। बाल दिवस सप्ताह के तहत आज राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को पर्याप्त पोषण की जानकारी दी गई। प्राचार्य ने श्रीमती बीनू मेहरा ने बताया कि प्रार्थना सभा में श्रीमती मंजू सलूजा ने छात्राओं को पर्याप्त पोषण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बाल दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सप्ताह के समापन पर सभी ने सुरक्षित बचपन की शपथ ली।
पीसीपीएनडीटी की बैठक मंगलवार को 3 बजे
अजमेर, 20 नवम्बर। गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम के तहत गठित उपखण्ड स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार 21 नवम्बर को अपरान्ह 3 बजे कार्यालय संयुक्त निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें, जोन अजमेर में आयोजित की जायेगी।
भामाशाह योजना सफलता की कहानी
अब हर महीने मिलता है राशन
अजमेर 20 नवम्बर। केकडी तहसील के सरसडी ग्राम पंचायत में उगाई गांव का रहने वाला मुकेश अब बेहद खुश है। उसे उसके हिस्से का राशन समय पर एवं पूरा मिल जाता है। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि मुकेश का भामाशाह योजना में पंजीयन किया गया है। अब वह बेहद खुश एवं निश्चिंत है। राशन को लेकर उसकी परेशानी समाप्त हो गई है। मुकेश ने बताया कि भामाशाह योजना मंे पंजीयन के बाद से ही हमंे हर माह राशन मिलता है। साथ ही राशन डीलर द्वारा जितना राशन प्राप्त किया उसकी रसीद भी दी जाती है। अब हमारा राशन हमें ही प्राप्त होता है। सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओ का हमंे प्रत्यक्ष रूप से लाभ प्राप्त हो रहा है।
भामाशाह योजना सफलता की कहानी
तय समय पर मिल जाता है कैरोसीन
अजमेर 20 नवम्बर। सरवाड तहसील की ग्राम पंचायत रामपाली निवासी भंवर लाल भील भामाशाह योजना को धन्यवाद देते नही थकता। योजना में पंजीयन के बाद से ही उसे उसके हिस्से का गेहूं व कैरोसिन प्रतिमाह मिल रहा है। भंवर लाल ने बताया कि भामाशाह योजना के आने से हमे हर महीने गेहूँ व कैरोसिन मिल रहा है। अब नरेगा का पैसा भी सीधा हमारे खाते मे जमा हो जाता है जिसे कभी आवश्यकतानुसार निकलवा सकते है।