मनरेगा काम शुरू करने की मांग

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 20 नवंबर । डबका गांव में लंबे समय से मनरेगा योजना के तहत चलने वाला कार्य लम्बे समय से बंद पड़ा हुआ है । इस कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । जाग्रत महिला संग़ठन की अध्यक्ष कल्याणी बाई ने बताया कि डबका गांव में करीब 30-35 परिवार सहरिया समुदाय के निवास करते है । इस गांव में लंबे समय मनरेगा का कार्य बंद पड़ा हुआ है । उन्होंने बताया कि गांव की महिला पुरुष लम्बे समय से बेरोजगार बैठे हुए है । इस सम्बंध में विकास अधिकारी दिवाकर मीणा ने बताया कि ग्रामसेवक को निर्देशित कर दिया है वहाँ से डिमांड मंगवाकर मस्टररोल जारी कर दी जावेगी ।

error: Content is protected !!