अमृता हाट मेले के चौथे दिन सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

bikaner samacharबीकानेर,27 नवम्बर। महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में आयोजित 5 दिवसीय अमृता हाट मेले के चौथे दिन सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

युवा भारत संस्थान की कार्यकर्ताओं ने ध्यान का अभ्यास करवाया। महिला एवं अधिकारिता विभाग जयपुर की कार्यक्रम निदेशक उषा राव, अतिरिक्त निदेशक डी.सी.गुप्ता ने भी मेले का अवलोकन किया। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मेघारतन ने बताया कि आमजन ने महिला स्वयं सहायता समूहाें द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की सराहना की एवं महिलाओं की हौसलाफजाई की। राव ने कहा कि महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर अपने द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार में बेचकर स्वयं आत्मनिर्भर बनें और अपने परिवार को आर्थिक सबंल प्रदान करें।

मेला स्थल पर आयोजित म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में श्रीमती मुकेश प्रथम, विमला भाटिया द्वितीय व किरण भाटी तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि इस मौके पर अन्तर्विभागीय समन्वय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी मुख्य अतिथि महिला अधिकारिता विभाग की कार्यक्रम निदेशक उषा राव थीं। संगोष्ठी में डब्ल्यूएचओ की डिविजनल हैड डॉ मंजू शर्मा, जिला उद्योग अधिकारी खुशबू कुमावत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी.पंवार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी मोहम्मद सलीम, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की परामर्शदाता डॉ.मंजू नागल आदि मौज्ूद रहे।

संगोष्ठी में विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई और महिलाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। राव ने प्रतियोगिता में विजेता रहीं महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।युवा भारत संस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। शाम को कैम्प फायर का आयोजन किया गया।

error: Content is protected !!