चलो आज कुछ अच्छा करते है ग्रुप द्वारा आज ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य एवं बेतबा उत्थान समिति के सचिव श्री अतुल शाह जी के स्वर्गीय पिता श्री रतनशी शाह जी की जयंती के अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा तलैया मोहल्ला स्थित लोहांगी शाला शासकीय विद्यालय के सभी लगभग 200 बच्चों को उनकी पाठ्य सामग्री पेन,पेंसिल,कटर, रबर,कॉपी, ड्राइंग शीट एवं टॉफियां वितरित की गई ।।कार्यक्रम के चलते एक ऐसी बच्ची जिस के दोनों हाथों की उंगलियां नही थी उसके पढ़ाई के प्रति रुझान को देखते हुए ग्रुप ने उस को सभी सम्भव सुविधाएं उपलबध कराने की जिमीदारी ली जिससे कि वो भविष्य में अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके।।ग्रुप के लगभग 80 सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।।