श्री प्रेम प्रकाश आश्रम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन समारोह 29 को

अजमेर, श्री प्रेम प्रकाश आश्रम, वैशाली नगर, अजमेर के नवनिर्मित भवन का भव्य उद्घाटन समारोह व 6 दिवसीय मेले का आयोजन 29 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक होगा। यह जानकारी देते हुए वेदान्त केसरी सत्गुरू स्वामी बसंतराम जी महाराज के परम शिष्य व प्रेम प्रकाश आश्रम, देहली गेट, अजमेर के महन्त स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री ने बताया कि श्री प्रेम प्रकाश मण्डलाचार्य अनन्त श्री विभूषित मंगलमूर्ति श्रीमान् 1008 सत्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज की असीम कृपा से वैशाली नगर, अजमेर में नवनिर्मित प्रेम प्रकाश आश्रम का भव्य उद्घाटन समारोह एवं स्वामी बसंतराम जी महाराज का 37वां पुण्यतिथि महोत्सव श्री प्रेम प्रकाश मण्डलाध्यक्ष स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज की अध्यक्षता में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा।
इस उत्सव के उपलक्ष में आश्रम परिसर में स्थित नवनिर्मित श्री मन्दिर में भगवान श्री गणेश, भगवान शिव-पार्वती, भगवान श्री राधा कृृष्ण, सत्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज, सत्गुरू स्वामी बसंतराम जी महाराज आदि पावन प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा एवं शिवलिंग की स्थापना विद्वान पण्डितांे द्वारा वैदिक शास्त्र विधि-अनुसार की जायेगी।
आश्रम के संत ओम प्रकाश के अनुसार 29 नवम्बर 2017, बुधवार, प्रातः 7.30 बजे से श्री झूलेलाल मन्दिर, वैशाली नगर से कलश यात्रा प्रारम्भ होकर आश्रम प्रवेश प्रातः 8 बजे धार्मिक विधि विदान के अनुसार होगा। प्रातः 8.30 बजे से 9.30 बजे तक गणपति स्थापित देव पूजन होगा। प्रातः 9.30 बजे से 1.30 बजे तक हवन होगा। सायं 5 से 8 बजे तक सत्संग होगा। 30 नवम्बर 2017, गुरुवार को प्रातः 7 बजे से स्थापित देव पूजन, हवन, कुटी कर्म, नेत्रोत्र उन्मिलन, 81 कलशाभिषेक, जलाधिवास, आरती व पुष्पांजलि । प्रातः 9ः30 से 11ः30 बजे तक श्री भगवद्् गीता व श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ का पाठ प्रारम्भ एवं सत्संग होगा। सायं 5 से 8 बजे तक सत्संग होगा। 01 दिसम्बर 2017, शुक्रवार को प्रातः 8.30 बजे से स्थापित देव पूजन, हवन प्रारम्भ, अन्नाधिवास, शर्कराधिवास, गंधाधिवास, घृताधिवास, पुष्पाधिवास, औषध्धीवास, आरती व पुष्पांजलि होगी। प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक सत्संग होगा। सायं 4 बजे पूज्य लाल साहिब की ज्योत प्रज्ज्वलित कर बहराणा साहिब का आयोजन होगा व सायं 5 बजे देहली गेट स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम, देहली गेट से भव्य शोभा यात्रा का शुभारम्भ होगा। जो गंज महावीर सर्किल, बजरंग गढ़ चौराहा, चौपाटी, गौरव पथ, झूलेलाल मन्दिर, वैशाली नगर से होकर नवनिर्मित प्रेम प्रकाश आश्रम, चौरसियावास रोड़, वैशाली नगर में समाप्त होगी। शोभा यात्रा में धार्मिक व सामाजिक प्रेरणादायी झांकियों के साथ भारत के विभिन्न नगरों से आये प्रेम प्रकाश मण्डल के संत महात्माओं व अन्य विद्वान, संगीत-कलाकार, गुणी महानुभाव के साथ हजारों की संख्या में प्रेम प्रकाशी श्रद्धालु भाग लेेंगें। शोभा यात्रा का अजमेर महानगर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार, सुखो सेसा प्रसाद व पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया जायेगा। 02 दिसम्बर 2017, शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से स्थापित देव पूजन, हवन, धूपाधिवास, फलाधिवास, मूर्तिन्यास, मिष्ठान्नाधिवास, आरती व पुष्पांजलि होगी। प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक सत्संग होगा। सायं 4 से 6 बजे तक शिव – कृृष्ण लीला होगी। सायं 6 से 8.30 बजे तक सत्संग – आरती होगी। 03 दिसम्बर 2017, रविवार को प्रातः 8.30 बजे से स्थापित देव पूजन, हवन होगी। प्रातः 11.00 बजे से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, प्रतिष्ठा न्यास, मूर्ति श्रंृगार, स्थापित मूर्ति पूजन, ध्वजावंदन, पूर्णाहूति, आरती व पुष्पांजलि होगी। मध्यान्ह 12 बजे सत्संग, संत समागम व आम भण्डारा होगा। सायं 4.30 से 6.30 बजे तक स्वामी टेऊँराम लीला होगी। सायं 6.30 से 8.30 बजे तक सत्संग – आरती होगी। 04 दिसम्बर 2017, सोमवार को प्रातः 7 बजे से मूर्ति पूजन, छप्पन भोग लगाया जायेगा। प्रातः 8 बजे से 108 दीपों द्वारा महा आरती होगी।
8.30 से 12 बजे तक सत्संग, श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ एवं श्री मद् भगवद् गीता के पाठों का भोग होगा। सायं 4 से 6 बजे तक भजन अंताक्षरी होगी। सायं 6 से 8ः30 बजे तक सत्संग व पल्लव पाकर उत्सव की समाप्ति होगी। इस अवसर पर देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की सम्भावना है।

error: Content is protected !!